बॉलीवुड की पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी बेबाक बातचीत और प्रेरणादायक विचारों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के प्रति अपने बचपन के क्रेज के बारे में एक बेहद दिलचस्प खुलासा किया है।
होमवर्क न करने पर मिलते थे पोस्टर हटाने के डर
सुष्मिता ने बताया कि जब वह स्कूल में थीं, तब सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया रिलीज हुई थी। उस समय उन्हें जो भी पॉकेट मनी मिलती थी, वह उससे सलमान खान के पोस्टर खरीदकर अपने कमरे की दीवारों पर लगाती थीं।
एक्ट्रेस ने बताया, मेरे माता-पिता मुझे हमेशा धमकी देते थे कि अगर मैंने समय पर होमवर्क नहीं किया, तो वे मेरे कमरे से सलमान के पोस्टर हटा देंगे। उस डर से मैं तुरंत अपना होमवर्क पूरा कर लेती थी क्योंकि वे पोस्टर मेरे लिए बहुत मायने रखते थे।
जब बीवी नंबर 1 के सेट पर दोस्त बने सलमान
सालों बाद सुष्मिता की किस्मत ने पलटी खाई और उन्हें सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1 में काम करने का मौका मिला। फिल्म के सेट पर दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। सुष्मिता ने बताया कि उन्होंने सलमान को अपने बचपन की यह कहानी सुनाई थी।
सुष्मिता ने आगे साझा किया, एक बार सलमान ने मुझे बताया कि उन्होंने गूगल पर मेरी 15 साल पुरानी एक तस्वीर देखी है, जिसमें मेरे पीछे दीवार पर उन्हीं के पोस्टर लगे थे। बातचीत के दौरान जब उन्होंने मेरी पसंदीदा फिल्म पूछी, तो मैंने मैंने प्यार किया का नाम लिया। उसी पल सलमान ने कहा कि अब हम साथ में मैंने प्यार क्यूं किया फिल्म बनाएंगे।
सालों बाद भी बरकरार है दोस्ती
सलमान खान और सुष्मिता सेन की यह जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की गई थी। दोनों ने बीवी नंबर 1 , तुमको ना भूल पाएंगे और मैंने प्यार क्यूं किया जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि काफी समय से दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है, लेकिन आज भी सुष्मिता और सलमान के बीच एक मजबूत और सम्मानजनक दोस्ती कायम है।
Sushmita Sen: I was in school, whatever pocket money I got, I used to buy #SalmanKhan posters with that pocket money during that time when MPK was released. That photo of the pigeon was also in my room because it was from Salman s film. 🔥 pic.twitter.com/QFNAcLUEKR
— Shweta SK (@Shweta7770) March 25, 2026
ईरान की बढ़ती आक्रामकता पर अरब देशों का कड़ा प्रहार, दी सीधी चेतावनी
फिल्म महोत्सव में कंगना की हुंकार: सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
व्हाइट हाउस के वायरल वीडियो से मची खलबली: क्या It s Launching Soon ईरान पर किसी बड़े हमले का संकेत है?
मिडिल-ईस्ट युद्ध के बीच भारत का बड़ा दांव: तेल खरीद में रुपये का इस्तेमाल, डॉलर की बढ़ी मुश्किलें
क्या अमेरिका ईरान पर करेगा न्यूक्लियर हमला? व्हाइट हाउस के वीडियो ने मचाया हड़कंप
धुरंधर 2 विवाद: पगड़ी और सिगरेट वाली फोटो पर मचा घमासान, डायरेक्टर आदित्य धर ने बताई सच्चाई
बड़ी खबर: होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रखवाले IRGC कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की हमले में मौत!
भोपाल से ओरछा अब हवा में होगी तीर्थ यात्रा, रामनवमी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
गर्दन टेढ़ी कर टैटू छुपा रही थी पापा की परी , मां के एक चांटे ने खोल दी पोल
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल