ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक बड़ा कूटनीतिक फैसला लेते हुए भारत समेत अपने सभी मित्र देशों के जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) को खोल दिया है। यह जलमार्ग वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है।
किन देशों को मिली छूट? मुंबई स्थित ईरानी महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। ईरान ने स्पष्ट किया है कि भारत के अलावा चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे मित्र देशों के जहाज अब इस रास्ते से सुरक्षित निकल सकेंगे। दुनिया का 20 प्रतिशत तेल निर्यात इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।
यूएन महासचिव की अपील का असर यह फैसला संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के कड़े आग्रह के बाद आया है। गुटेरेस ने चेतावनी दी थी कि इस मार्ग के बंद होने से दुनिया भर में तेल, गैस और उर्वरकों की सप्लाई चेन टूट रही है, जिससे खेती के सीजन में संकट गहरा गया है। उन्होंने साफ कहा था कि वैश्विक असुरक्षा का एकमात्र समाधान युद्ध को तुरंत समाप्त करना है।
जहाजों के लिए ईरान की कड़ी शर्तें ईरान ने मार्ग तो खोल दिया है, लेकिन इसके लिए कुछ सख्त शर्तें भी रखी हैं। गुजरने वाले जहाजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामक गतिविधि में शामिल न हों।
इसके साथ ही, सभी गैर-शत्रुतापूर्ण जहाजों को इस मार्ग से गुजरने से पहले ईरानी अधिकारियों के साथ अनिवार्य रूप से समन्वय करना होगा। ईरान ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
#Iran FM Abbas #Araghchi: We permitted passage through the Strait of #Hormuz for friendly nations including China, Russia, India, Iraq, and Pakistan. pic.twitter.com/RvLtiwYB4v
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 25, 2026
धुरंधर 2 विवाद पर डायरेक्टर आदित्य धर का पलटवार, कहा- AI से फैलाई जा रही नफरत
वंदे भारत में परोसा गया कीड़ों वाला खाना , रेलवे ने IRCTC और एजेंसी पर लगाया 60 लाख का जुर्माना
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत को सुरक्षा कवच , सरकार ने विपक्ष को दिया भरोसा
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की तीसरी सूची जारी, आरजी कर पीड़िता की मां को मिला टिकट
यूपी बोर्ड 2026-27 का महा-प्लान जारी: जानें कब होगी आपकी परीक्षा, क्या है पूरा शेड्यूल
बीमार होने पर ‘थोड़ा सा खाना’ खाती महिला का वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर
प्रार्थना के दौरान मासूम ने दिखाई ऐसी चालाकी, वीडियो देख लोग बोले- भगवान भी सोच रहे होंगे!
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वॉर्नर का फूटा गुस्सा, पाकिस्तानी कप्तानों को कहा स्कूली बच्चे
IPL 2026: हर्षित राणा बाहर, कोलकाता नाइट राइडर्स ने चुना अपना नया स्पीडस्टर
मथुरा रेलवे स्टेशन पर सांप का प्रैंक: मजे के चक्कर में मचाई भारी दहशत, भड़के यात्री