हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। कहा जा रहा था कि अब सिलेंडर बुक करने के लिए नए समय अंतराल लागू कर दिए गए हैं, जिसमें 35 से 45 दिन तक का इंतजार करना होगा। लेकिन अब सरकार ने इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
क्या थी वायरल खबरें? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि डबल सिलेंडर कनेक्शन वालों के लिए 35 दिन, सिंगल के लिए 25 दिन और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन का अनिवार्य अंतराल लागू कर दिया गया है। इन दावों के कारण आम जनता में घबराहट थी और लोग पैनिक बुकिंग कर रहे थे।
सरकार ने क्या कहा? पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। मंत्रालय ने इन खबरों को भ्रामक और गलत बताया है। बुकिंग के लिए वही पुराने नियम लागू हैं जो पहले से चले आ रहे हैं।
क्या है रिफिल बुकिंग का सही नियम? मंत्रालय के अनुसार, देशभर में रिफिल बुकिंग की केवल दो समय सीमाएं निर्धारित हैं:
इसके अलावा, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए कोई अलग या नया प्रावधान नहीं बनाया गया है। उन पर भी यही नियम लागू होते हैं।
पाइपलाइन गैस पर जोर सरकार का मुख्य फोकस गैस निर्भरता को कम करने पर है। इसके लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026 लागू किया गया है। इसका उद्देश्य शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की पहुंच बढ़ाना है ताकि भविष्य में लोगों को बार-बार सिलेंडर की जरूरत न पड़े।
घबराने की जरूरत नहीं: पर्याप्त है स्टॉक सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए पैनिक बुकिंग करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
Clarification: LPG Refill Booking Timings
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 25, 2026
Reports circulating in sections of the news and on social media about changes in LPG refill booking norms are incorrect.
There is no change in LPG refill booking norms.
• Minimum gap between two refill bookings remains:
– 25 days in… pic.twitter.com/QqTlQYPaHp
टेक्सास की रिफाइनरी में जोरदार धमाका: अमेरिका में आपातकाल जैसे हालात, इलाके में रेड अलर्ट
वो बैकुंठ में हैं : धुरंधर 2 में अतीक अहमद वाले सीन पर भड़के अफजाल अंसारी, बयान ने छेड़ा नया विवाद
अमेरिका ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों को नकारा, खबरों को बताया सिर्फ अटकलें
तबीयत खराब है तो इतना खाना? आंटी जी का डाइट प्लान देखकर लोगों के उड़े होश
अरमान मलिक फिर बने पिता: 5वीं बार खुशखबरी पर इंटरनेट हुआ दो फाड़, यूजर्स ने बनाया फैमिली ट्री
घर जाकर पूछो... : विकास पर सवाल सुनते ही मंच पर तमतमाए मुख्यमंत्री, वीडियो हुआ वायरल
IPL छोड़ PSL में छाए धोनी के खास स्पिनर, चौंकाने वाले फैसले से फैंस हैरान
# IPL 2026: KKR का ऐतिहासिक सम्मान, आंद्रे रसेल की जर्सी नंबर 12 हमेशा के लिए हुई रिटायर
धुरंधर 2 में अतीक अहमद को ISI एजेंट दिखाने पर मचा बवाल, अफजल अंसारी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर दागा बड़ा सवाल
LPG बुकिंग के नियमों में बदलाव की खबरें महज अफवाह, सरकार ने किया बड़ा खुलासा