सोशल मीडिया पर इन दिनों शाहरुख खान और रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2010 का है, जब रणवीर सिंह को उनकी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए अवॉर्ड मिला था। इस वीडियो ने एक बार फिर फैंस को उस पल की याद दिला दी है, जिसने बॉलीवुड में एक नई दोस्ती की नींव रखी थी।
स्टेज पर भावुक हुए थे रणवीर अपनी पहली फिल्म के लिए अवॉर्ड लेते समय रणवीर सिंह स्टेज पर काफी इमोशनल हो गए थे। उनकी आंखों से आंसू निकलते देख शाहरुख खान ने उन्हें पास बुलाया और उनका हौसला बढ़ाया। शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा, तू क्यों रो रहा है? रोना तो हमें चाहिए। हमारा क्या होगा, तू आ गया इंडस्ट्री में।
शाहरुख का प्यार भरा अंदाज किंग खान ने न सिर्फ रणवीर का मजाक उड़ाया, बल्कि उन्हें गले लगाकर प्यार भी दिया। इस दौरान उन्होंने रणवीर से कहा, गले लग, हमको थोड़ा प्यार दे। हम तुझे बताए कि तू कितना अच्छा और कितना खूबसूरत एक्टर है। उस वक्त स्टेज पर करण जौहर और शाहिद कपूर भी मौजूद थे, जबकि दर्शकों के बीच बैठे सलमान खान भी मुस्कुराते हुए नजर आए थे।
फैंस ने बताया गोल्डन हार्ट यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस शाहरुख के इस बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शाहरुख खान ने उस समय न सिर्फ रणवीर को दिलासा दिया, बल्कि उनके भविष्य को भी पहचान लिया था। लोगों का मानना है कि शाहरुख का यह व्यवहार साबित करता है कि वे नए टैलेंट का कितना सम्मान करते हैं।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के बड़े स्टार बन चुके हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने महज 6 दिनों में भारत में 500 से 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 900 करोड़ के पार पहुंच गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।
Throwback to the time when @iamsrk uplifted crying Ranveer Singh by saying, “Tu Kyu roh raha hai, rona toh hume chahiye… hamara kya hoga, tu aagaya industry mein”.
— JUST A FAN. (@iamsrk_brk) March 23, 2026
Today, with #Dhurandhar2, he has set new records in the history of Indian Cinema. Two All-Time Grossers in three… pic.twitter.com/R8IrwulyDQ
IPL 2026: रहाणे का प्रचंड फॉर्म, 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी; 25 करोड़ के ग्रीन ने भी दिखाए तेवर
MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 बजे, ऐसे करें चेक
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में भीषण धमाका; आसपास के इलाकों में शेल्टर-इन-प्लेस अलर्ट जारी
धुरंधर: द रिवेंज का ऐसा क्रेज: टिकट के लिए सुनील गावस्कर को भी लगानी पड़ी गुहार
दीदी कहकर बुलाता था और फिर रचा ली शादी: मोनालिसा के चाचा का फरमान खान की सच्चाई से पर्दा
क्या अमेरिका-ईरान युद्ध में सरपंच बनेगा पाकिस्तान? डोनाल्ड ट्रंप के दांव से बढ़ीं कूटनीतिक हलचलें
दृश्यम 3 का इंतज़ार हुआ लंबा: मोहनलाल की फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान
330 फीट दूर फेंकी गईं एयर होस्टेस, फिर भी बची जान: न्यूयॉर्क में विमान और फायर ट्रक की खौफनाक टक्कर
दिल्ली में बड़ा बस हादसा: करोल बाग में अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर, 2 की मौत, 23 घायल
क्या IPL 2026 में प्लेइंग-11 से बाहर होंगे एमएस धोनी? ये 3 बड़े कारण मचा रहे हैं खलबली