अनोखी घटना ने चौंकाया अक्सर हम फिल्मों में जानवरों की बहादुरी की कहानियां देखते हैं, लेकिन चीन के जीलिन प्रांत से आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है। यहां 7 कुत्तों की एक साथ चोरी हो गई, लेकिन उन्होंने जो किया, वह किसी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। ये कुत्ते न केवल अपनी कैद से भागे, बल्कि 17 किलोमीटर का सफर तय कर अपने घर भी पहुंच गए।
एक छोटे कॉर्गी ने रची साजिश घटना चीन के चांगचुन इलाके की है, जहां मांस के व्यापारियों ने 7 कुत्तों को चुरा लिया था। इन डरे हुए कुत्तों के झुंड में एक छोटा कॉर्गी कुत्ता लीडर बनकर उभरा। उसने न केवल हिम्मत दिखाई, बल्कि एक प्लान बनाकर सभी को कैद से आजाद कराया।
घायल साथी का रखा पूरा ख्याल इस सफर की सबसे मार्मिक बात यह रही कि झुंड ने एक घायल जर्मन शेफर्ड को बीच में सुरक्षित घेर रखा था। छोटे कॉर्गी को बार-बार पीछे मुड़कर देखते हुए देखा गया, ताकि उसका कोई साथी पीछे न छूट जाए। व्यस्त हाईवे, खेतों और अनजान रास्तों को पार करते हुए इन कुत्तों ने दो दिनों में यह लंबी दूरी तय की।
वायरल हुआ वीडियो 16 मार्च को एक स्थानीय व्यक्ति ने इन्हें हाईवे पर चलते देखा और इनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिज़न्स इस कहानी से इतने प्रभावित हैं कि वे कह रहे हैं कि इस पर तुरंत फिल्म बननी चाहिए। एक यूजर ने मजाक में लिखा, डिज्नी वालों को फोन करो, फिल्म की कहानी तैयार है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है।
This movie has written itself.
— The Figen (@TheFigen_) March 23, 2026
7 stolen dogs break free from their captors and walk 17km all the way home - led by one brave little Corgi across busy highways and open fields. pic.twitter.com/kfY7GGBNZU
पिता ने बेटे को रेत में क्यों गाड़ा? वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें
12 करोड़ की फेरारी लेकर निकले हार्दिक पंड्या, मुंबई पुलिस ने रोका तो हुआ कुछ ऐसा!
वो बैकुंठ में हैं : धुरंधर 2 में अतीक अहमद वाले सीन पर भड़के अफजाल अंसारी, बयान ने छेड़ा नया विवाद
बवाना में आधी रात दहला इंडस्ट्रियल एरिया: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रेस्क्यू में जुटा दमकलकर्मी घायल
दिल्ली: करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला बस हादसा, पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत
दिल्ली में मौत का तांडव: डबल डेकर बस पलटने से 2 की गई जान, 23 घायल
दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बेकाबू हुई डबल डेकर बस, 2 की मौत, मची चीख-पुकार
आईपीएल 2026: आकाशदीप की जगह केकेआर में शामिल हुआ यह धाकड़ तेज गेंदबाज, जानें कौन हैं सौरभ दुबे?
अमृतसर सुसाइड केस: पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें, आज कोर्ट में होगी पेशी
कोलंबिया में सैन्य विमान हादसा: 66 सैनिकों की मौत, स्थानीय लोगों ने देवदूत बनकर बचाई जान