न्यूयॉर्क के लागुआर्डिया हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया, लेकिन विमान और दमकल ट्रक की टक्कर ने हड़कंप मचा दिया। एयर कनाडा की एक उड़ान टैक्सी करते समय रनवे पर खड़े वाहन से टकरा गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।
क्या हुआ उस रात? घटना रात करीब 11:38 बजे की है। एयर कनाडा की फ्लाइट 8646 मॉन्ट्रियल से लगभग 80 यात्रियों और क्रू मेंबर को लेकर लागुआर्डिया पहुंची थी। विमान लैंडिंग के बाद करीब 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से रनवे पर टैक्सी कर रहा था, तभी वह सामने से आ रहे एक दमकल ट्रक से टकरा गया।
ATC की घबराहट ऑडियो में कैद मामले की गंभीरता का अंदाजा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के ऑडियो से लगाया जा सकता है। ऑडियो में कंट्रोलर को बार-बार चिल्लाते हुए सुना जा सकता है: रुको, रुको, रुको, ट्रक 1 रुको! जैसे ही टक्कर हुई, कंट्रोलर ने तुरंत अन्य उड़ानों को रास्ता बदलने और लैंडिंग रद्द करने के निर्देश दिए।
घायलों की स्थिति प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पायलट और सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक सार्जेंट और एक अन्य अधिकारी के हाथ-पैर टूटने की खबर है। हालांकि, अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गनीमत रही कि विमान में सवार अन्य यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
सोशल मीडिया पर बयां हुआ मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में विमान का अगला हिस्सा (कॉकपिट के पास) बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। रनवे पर विमान के सामने के हिस्से में साफ तौर पर गहरे निशान और टूट-फूट देखी जा सकती है।
ऑपरेशन पर असर टक्कर के तुरंत बाद अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को रोक दिया। कई आने वाली उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया और मौके पर भारी संख्या में बचाव दल को तैनात किया गया। पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रनवे पर वाहन और विमान के बीच यह चूक कैसे हुई।
BREAKING: Several injuries after Air Canada plane and firetruck collide on runaway at New York s LaGuardia Airport pic.twitter.com/cO6u5HD1YA
— BNO News (@BNONews) March 23, 2026
पुणे के रेस्टोरेंट का ट्रंप कनेक्शन: महंगाई पर तंज मारते हुए बढ़ाईं खाने की कीमतें
पाकिस्तान में गृहयुद्ध का खतरा: आर्मी चीफ की धमकी के बाद शिया समुदाय ने दी आर-पार की जंग की चेतावनी
शहीद दिवस: पीएम मोदी से जैकी श्रॉफ तक, पूरा देश नत-मस्तक
युद्ध के साये में एकजुट रहना होगा : लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा संदेश
RGPV हॉस्टल मेस का खौफनाक वीडियो: खाने में निकली छिपकली, सबूत मिटाने के लिए शेफ ने खुद ही खा ली!
मिडिल ईस्ट तनाव पर आज लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर सरकार सतर्क
बजट में दिल्ली नंबर वन, पर नींव है अभी भी कमजोर; शिक्षा पर खर्च का सच
ताकत से ही आएगी शांति , होर्मुज पर ट्रंप की विनाशकारी डेडलाइन से पहले ईरान पर अमेरिका का मिसाइल अटैक
देश भर में मौसम की मार: 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर: समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश का कमाल, डॉक्टर बनकर देश सेवा का है लक्ष्य