राज्य में लहराया परचम बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के रहने वाले आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में टॉप किया है। अपनी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। आदित्य की उपलब्धि साधारण पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।
साधारण शुरुआत से शिखर तक आदित्य की शिक्षा की नींव एक सरकारी स्कूल से पड़ी। उन्होंने पहली से पांचवीं कक्षा तक रामचन्द्रपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2019 में उन्होंने प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास की और वहां दाखिला लिया। दसवीं कक्षा में भी उन्होंने 476 अंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया था।
स्वाध्याय का रहा अहम योगदान आदित्य की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारक उनकी ‘सेल्फ स्टडी’ है। फिलहाल वह दलसिंहसराय के माल गोदाम रोड पर अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। परिवार की साधारण आर्थिक स्थिति के बावजूद, आदित्य ने हार नहीं मानी और पूरी मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनकी बहन भी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा है।
डॉक्टर बनकर समाज की सेवा का सपना अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आदित्य ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके पिता हरेंद्र कुमार शिक्षक हैं और मां रिंकू कुमारी हैं। आदित्य का लक्ष्य अब डॉक्टर बनना है। उनका कहना है कि वे भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में जाकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। पढ़ाई के अलावा उन्हें संस्कृत भाषा में भी विशेष रुचि है।
परिवार और समाज में खुशी बेटे की सफलता पर मां रिंकू देवी ने गर्व जताते हुए कहा कि आदित्य बचपन से ही काफी मेहनती रहा है। वहीं पिता का कहना है कि आर्थिक तंगी कभी भी आदित्य के सपनों के आड़े नहीं आई। आज उनकी निरंतर मेहनत रंग लाई है और उन्होंने राज्य भर में अपने परिवार व जिले का नाम रोशन किया है।
*समस्तीपुर: दलसिंहसराय के आदित्य बने साइंस स्ट्रीम में स्टेट टॉपर बने. आदित्य प्रकाश अमन ने हासिल किया पहला स्थान. डॉक्टर बनने का है सपना. साधारण परिवार से आते हैं.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) March 23, 2026
मेहनत और सेल्फ स्टडी से मिली सफलता. सरकारी स्कूल से की थी शुरुआती पढ़ाई. सिमरतल्ला विद्यालय से आगे की शिक्षा.… pic.twitter.com/JLnCIjeXPo
नंदीग्राम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का सिर काटा, चुनावी माहौल में उबाल
वैष्णो देवी यात्रा का प्रो-लेवल जुगाड़ : होटल के 1500 रुपये बचाने के लिए अपनाई ये अनोखी तरकीब
अमेरिका हमला करे तो भारत को निशाना बनाएंगे : पाक के पूर्व राजनयिक की जहरीली धमकी
मिडिल ईस्ट की दहकती आग के बीच पुतिन को क्यों है मोदी का इंतजार?
समंदर का नया सिकंदर: तारागिरि की दहाड़ से थर्राएंगे चीन और पाकिस्तान
PSL की किरकिरी: पेट्रोल शॉर्टेज लीग बनी पाकिस्तान सुपर लीग, खाली स्टेडियम में खेलेंगे क्रिकेटर
मौत के मुंह से खींच लाया वफादार : बच्चे की जान बचाने वाले कुत्ते का वीडियो वायरल
पाकिस्तान में गृहयुद्ध का खतरा: आर्मी चीफ की धमकी के बाद शिया समुदाय ने दी आर-पार की जंग की चेतावनी
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड, जानें पूरा तरीका
एयरफोर्स का गद्दार गिरफ्तार: पाकिस्तान को बेच रहा था फाइटर जेट्स और मिसाइलों का सीक्रेट