जयपुर: भारतीय वायुसेना की सुरक्षा में एक बड़ी सेंध का खुलासा हुआ है। राजस्थान इंटेलिजेंस और एयरफोर्स की संयुक्त टीम ने एक सिविलकर्मी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से देश की संवेदनशील सैन्य जानकारियां दुश्मन देश तक पहुंचा रहा था।
यूपी का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का निवासी है। सुमित वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ स्थित एयरफोर्स स्टेशन चाबुआ में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के तौर पर तैनात था। उसने अपनी तैनाती का फायदा उठाकर वायुसेना की गोपनीय जानकारियां जुटाईं।
कैसे हुई गिरफ्तारी की शुरुआत? इस बड़े जासूसी नेटवर्क का सुराग जनवरी 2026 में जैसलमेर से झबरा राम की गिरफ्तारी के बाद मिला। झबरा राम से पूछताछ के दौरान सुमित कुमार का नाम सामने आया। इसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस और नई दिल्ली स्थित एयरफोर्स इंटेलिजेंस ने एक साझा ऑपरेशन चलाकर सुमित को चाबुआ से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया।
2023 से था पाकिस्तान के संपर्क में जांच एजेंसियों के अनुसार, सुमित 2023 से ही पाकिस्तानी खुफिया हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था। वह पैसों के बदले देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा कर रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने न केवल चाबुआ, बल्कि बीकानेर स्थित नाल एयरफोर्स स्टेशन की महत्वपूर्ण जानकारी भी लीक की थी।
क्या-क्या जानकारियां की लीक? आरोपी ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की तैनाती, मिसाइल प्रणालियों की लोकेशन और सैन्य अधिकारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को दीं। यही नहीं, उसने अपने नाम पर मोबाइल सिम लेकर पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में भी मदद की थी, ताकि वे भारत में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकें।
गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस राजस्थान इंटेलिजेंस ने सुमित कुमार को रविवार, 22 मार्च को जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 और BNS एक्ट, 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़े पाकिस्तानी-समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है, जिसकी परतें उधेड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
*Jaipur: Rajasthan Intelligence has arrested a civilian employee from Air Force Station Chabua, Assam, on charges of espionage, exposing a major espionage network operating in the country. The accused was passing sensitive information related to the Indian Air Force to Pakistani… pic.twitter.com/pClWgHzx1f
— ANI (@ANI) March 22, 2026
जासूसी का बड़ा खुलासा: एयरफोर्स बेस में तैनात कर्मचारी पाकिस्तान को बेच रहा था देश की गोपनीय जानकारियां
बिना टिकट स्टेडियम वाला रोमांच: IPL 2026 के लिए BCCI ने जारी की 15 शहरों की लिस्ट, देखें आपके शहर का नाम
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टैक्सी कर रहे विमान की फायर ट्रक से टक्कर, मचा हड़कंप
जेल से बाहर आएंगे ‘छोटे सरकार’, अनंत सिंह की रिहाई के साथ ही मोकामा में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
IPL 2026 से पहले क्रिकेटर्स पर छाया धुरंधर: द रिवेंज का खुमार, श्रेयस अय्यर के बाद धोनी और संजू भी हुए कायल
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं PAN कार्ड के नियम: अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम, जानें जरूरी बदलाव
इस्तांबुल में गैस धमाके से दहली धरती: दो इमारतें जमींदोज, एक की मौत और मचा हड़कंप
ईरान के लिए कश्मीरी महिला का बड़ा त्याग: पति की 28 साल पुरानी निशानी दान कर जीती दुनिया
मंच पर फूट-फूटकर रोए संजय निषाद: क्या BJP से टूट रहा है साथ? सामने आया बड़ा सच
लाल किला धमाका: NIA का कश्मीर में बड़ा प्रहार, कुलगाम और कुपवाड़ा में ताबड़तोड़ छापेमारी