मध्य पूर्व में जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान संकट के गहरे दौर से गुजर रहा है। इस मुश्किल घड़ी में कश्मीर के लोगों ने मानवता की एक अनोखी मिसाल पेश की है। बडगाम के निवासियों ने ईरान के प्रति एकजुटता दिखाते हुए नकद, सोना, चांदी और तांबे के बर्तन दान किए हैं।
मस्जिद इमाम जमान में उमड़ी मदद की भीड़ बडगाम की मस्जिद इमाम जमान में ईरान की सहायता के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। स्थानीय निवासी मोहसिन अली ने बताया कि वे शारीरिक रूप से युद्ध में मदद के लिए ईरान नहीं जा सकते, लेकिन मानवता के नाते अपनी छोटी सी कोशिश से वे वहां के लोगों का दुख बांटना चाहते हैं।
विधायक और आम जनता आए साथ मानवीय सहायता के इस कार्य में स्थानीय विधायक मुंतजिर मेहदी भी शामिल हुए हैं। उन्होंने ईरान के संकटग्रस्त लोगों के साथ खड़े होने का संदेश देते हुए अपनी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।
भावुक कर देने वाली तस्वीरें दान की प्रक्रिया के दौरान कई हृदयस्पर्शी दृश्य सामने आए। एक कश्मीरी महिला ने अपने दिवंगत पति की स्मृति के रूप में संभालकर रखा हुआ सोना तक ईरान के लिए दान कर दिया। वहीं, छोटी-छोटी बच्चियां भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने अपनी बचत (गुल्लक) ईरान के बच्चों की मदद के लिए सौंप दी।
ईरान ने जताया भारत का आभार दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर इस उदारता की सराहना की है। दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कश्मीर के लोगों की इस दयालुता और मानवता को कभी भुलाया नहीं जाएगा। ईरान ने भारत को टैग करते हुए लिखा, आपकी इस नेकी और संवेदनाओं के लिए हम तहे दिल से शुक्रगुजार हैं।
23 दिन से जारी है खूनी जंग ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी इस तनाव को 23 दिन पूरे हो चुके हैं। युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है। एक तरफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे, तो दूसरी तरफ ईरान भी पूरी तरह से अपनी रक्षा के लिए डटा हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
#WATCH | Budgam, Kashmir: Locals in Budgam have donated gold, silver, and cash to support Iran in the wake of the Gulf War crisis, showing their solidarity with Iran. pic.twitter.com/B8CfNMiCLi
— ANI (@ANI) March 22, 2026
क्या 60 की उम्र तक IPL खेलेंगे एमएस धोनी? माही के जवाब ने फैंस को किया रोमांचित
क्या अब IPL को अलविदा कहेंगे एमएस धोनी? खुद कैप्टन कूल ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट
गजब का जुगाड़: टीन शेड चढ़ाने के लिए अपनाई ऐसी तरकीब, वीडियो देख लोग बोले- दिमाग के धनी
मिडिल ईस्ट तनाव पर आज लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर सरकार सतर्क
पीएसएल पर मंडराया आतंकी साया: विदेशी खिलाड़ियों को मिली पाकिस्तान न आने की धमकी
दिल्ली का बजट: हलवा नहीं अब खीर से होगा श्रीगणेश, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुरू की नई परंपरा
बेंगलुरु की सड़क पर मौत का स्टंट : चलती बाइक पर बीयर पीते दिखे युवक, वीडियो वायरल
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं PAN कार्ड के नियम: अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम, जानें जरूरी बदलाव
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले प्रमुख बने, सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई
जंग टालने की कोशिश: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू, 5 दिनों तक हमलों पर रोक