इमरजेंसी कॉल और बिजली जैसी रफ्तार किसी मरीज की जान बचाने में डॉक्टरों के साथ-साथ एम्बुलेंस ड्राइवर की भूमिका सबसे अहम होती है। अस्पताल तक पहुँचने के हर एक सेकेंड की कीमत एक जिंदगी के बराबर होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ड्राइवर की तत्परता और समर्पण देखकर हर कोई उन्हें असली हीरो कह रहा है।
क्या है वीडियो में? वायरल क्लिप में दो लोग कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे थे। तभी अचानक फोन की घंटी बजती है और इमरजेंसी कॉल आती है। कॉल सुनते ही ड्राइवर का रूप पूरी तरह बदल जाता है। पलक झपकते ही दोनों लोग स्ट्रेचर लेकर बिजली की रफ्तार से बाहर की ओर भागते हैं। चंद सेकंड के भीतर वे स्ट्रेचर को एम्बुलेंस में लोड करते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर गूंजी तारीफ यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को देख हर कोई ड्राइवर की फुर्ती का कायल हो गया है। लोग कमेंट्स में कह रहे हैं कि ये वे असली हीरो हैं, जिनके कारण हजारों लोगों की जान बचती है।
लोगों ने की सम्मान की मांग वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ईमानदारी अभी जिंदा है। एक अन्य यूजर ने भावुक होकर कहा, ये ड्राइवर मरीज की परवाह ऐसे कर रहे हैं, जैसे वह उनके अपने घर का सदस्य हो। कई यूजर्स ने तो यहां तक मांग की है कि ऐसे समर्पित कर्मचारियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाना चाहिए।
अस्वीकरण: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
“इमरजेंसी कॉल आते ही एम्बुलेंस चालक बिना किसी देरी के एक्शन में आ गया”🫡
— Jitu Rajoriya (@jitu_rajoriya) March 18, 2026
कैमरे में क़ैद हुई इस क्लिप से मालूम पड़ता हैं इस मरीज की एक एक सांस कितनी क़ीमती है और सच में एम्बुलेंस चालक की सशक्त फुर्ती और समर्पण क़ाबिले तारीफ़ है। pic.twitter.com/gq7XV8lDsT
हॉर्मुज स्ट्रेट का खौफनाक मंजर: खड़े मिले दर्जनों जहाज, इंजन बंद और बीच समंदर तैनात मिसाइलें
शादी के मंडप में दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, पंडित जी भी रह गए दंग; वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
ईरान का दावा: क्या सच में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट हुआ ढेर? पेंटागन ने खोल दी पोल
चैत्र नवरात्रि में करणी माता मंदिर पहुंची बाघिन, भक्तों में कौतूहल और डर का माहौल
SRH कैंप में गरमाया माहौल: कप्तान ईशान किशन को युवा गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल
PSL बनाम IPL: क्या भारतीय फ्रेंचाइजियां जानबूझकर खत्म कर रही हैं पाकिस्तान की लीग?
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, ऑरेंज कैप और रनों के लक्ष्य पर तोड़ी चुप्पी
IPL 2026: ऋषभ पंत का बड़ा रोल फिक्स, क्या इस नई जिम्मेदारी से खुलेगा टीम इंडिया का रास्ता?
IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की चेतावनी, ट्रैविस हेड को लेकर किया बड़ा खुलासा
दिल्ली-मुंबई पर परमाणु हमले की धमकी: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित की शर्मनाक गीदड़भभकी