रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। तीन दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जहां दुनिया भर में फिल्म की तारीफ हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
यूके के थिएटर के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पाकिस्तानी परिवार को फिल्म देखने के बाद अपना भड़ास निकालते देखा जा सकता है। यह वीडियो यूके के एक थिएटर के बाहर शूट किया गया है। परिवार ने फिल्म को घटिया और थर्ड क्लास करार दिया है।
अजीबोगरीब प्रतिक्रियाओं का दौर वीडियो में दिख रहे एक सदस्य ने गुस्से में कहा, मैंने अपनी जिंदगी में इससे घटिया फिल्म कभी नहीं देखी। वहीं, एक अन्य शख्स ने फिल्म के डायलॉग्स पर तंज कसते हुए कहा, हमें पता है मेजर इकबाल ने क्या कहा था... हम फिर से आएंगे और मारेंगे। वीडियो के अंत में परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
पहले पार्ट की की थी जमकर तारीफ हैरानी की बात यह है कि इसी परिवार ने दिसंबर 2025 में आई धुरंधर के पहले पार्ट की जमकर तारीफ की थी। इतना ही नहीं, तब उन्होंने पाकिस्तानियों से फिल्म देखने की अपील भी की थी। अब दूसरे पार्ट के प्रति उनका यह रुख सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का दबदबा एक तरफ पाकिस्तानी परिवार का यह विवादित रिव्यू सामने आया है, तो दूसरी तरफ फिल्म लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के महज 72 घंटों के भीतर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। नफरत और तारीफ की इस बहस के बीच फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर जा रहा है।
A Pakistani family went to watch Dhurandhar 2 after being tricked by brilliant Dhurandhar 1, and they didn’t like it pic.twitter.com/112rE2FoY0
— Lord Immy Kant (@KantInEastt) March 21, 2026
दिल्ली के विकास पर मंथन: सीएम रेखा गुप्ता ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
ईरान पर सऊदी का बड़ा प्रहार: दूतावास कर्मियों को निकाला, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
IPL 2026: 14.2 करोड़ के गुमनाम खिलाड़ी ने नेट्स में मचाया ऐसा गदर, माही भी बोल पड़े शॉट!
IPL 2026: ट्रेविस हेड नहीं, इस युवा बल्लेबाज ने 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के, SRH कैंप में मचाई खलबली
स्टेज पर चाचा का देसी स्वैग : 90s के गाने पर गमछा लहराते हुए किया धमाकेदार डांस
बिहार दिवस 2026: पीएम मोदी के सुशासन पत्र से बदली बिहार की सियासी फिजा, नीतीश ने जताया आभार
ट्रंप की चेतावनी का ईरान ने दिया करारा जवाब: मार गिराया दुश्मन का F-15 , जारी किया वीडियो
अमेरिका-ईरान युद्ध की आड़ में ताइवान पर चीन की बड़ी साजिश, क्या फिर दोहराया जाएगा 1962 जैसा इतिहास?
SBI YONO यूजर्स सावधान! क्या आधार अपडेट न करने पर आपका अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक? जानें क्या है सच
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर ईरान का खतरा : 8 देशों ने घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने की चेतावनी