अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब 23वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। पिछले 22 दिनों में अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई के जरिए ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है। बावजूद इसके, ईरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।
ट्रंप का बड़ा बयान: लक्ष्य हासिल कर लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक कड़ा बयान जारी किया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और अपने सैन्य लक्ष्यों को तय समय से कई हफ्ते पहले ही हासिल कर लिया है।
ईरान की सैन्य ताकत को बताया शून्य ट्रंप ने कहा कि ईरान की मुश्किलें अब चरम पर हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान का नेतृत्व खत्म हो चुका है। इसके अलावा, देश की नौसेना और वायुसेना अब किसी भी कार्य के योग्य नहीं बची हैं। ट्रंप के अनुसार, ईरान के पास अब कोई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं बची है।
मीडिया पर साधा निशाना ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स के विश्लेषक डेविड सैंगर पर जमकर निशाना साधा। सैंगर ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका अपने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में नाकाम रहा है। इस पर भड़कते हुए ट्रंप ने कहा कि सैंगर का दावा पूरी तरह गलत है और ये मीडिया संस्थान हमेशा भ्रामक खबरें फैलाते हैं।
बातचीत के मूड में नहीं ट्रंप राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी खुलासा किया है कि ईरान अब समझौते के लिए हाथ-पैर मार रहा है और बातचीत का इच्छुक है। हालांकि, कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें फिलहाल तेहरान के साथ कोई डील करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
US President Donald Trump posts on Truth Social, The United States has blown Iran off of the map, and yet their lightweight analyst, David Sanger, says that I haven’t met my own goals. Yes I have, and weeks ahead of schedule! Their leadership is gone, their navy and air force… pic.twitter.com/zBRptBZ5m9
— ANI (@ANI) March 21, 2026
बुलंदशहर: खेलते समय पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, गर्दन में घुसा लोहे का सरिया; स्थिति नाजुक
IPL 2026: 14.2 करोड़ के गुमनाम खिलाड़ी ने नेट्स में मचाया ऐसा गदर, माही भी बोल पड़े शॉट!
मिडिल ईस्ट जंग की आग: PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, क्या भारत में गहराएगा ऊर्जा संकट?
वेलिंग्टन में साउथ अफ्रीका का धमाका: न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में की बराबरी, अब खिताबी जंग का आगाज़
ROAR 2026: चेपॉक में गूंजा धोनी का नाम, फैंस की आंखों में आए आंसू; CSK के री-यूनियन में दिखी पुरानी चमक
क्या आयरन डोम फेल? डिमोना और अराद में ईरानी मिसाइलों ने बरपाया कहर
आईपीएल 2026: रोहित शर्मा का फैंस से बड़ा वादा, मुंबई इंडियंस को जिताएंगे छठा खिताब!
बिहार दिवस: पीएम मोदी ने नीतीश को लिखा पत्र, बिहार को बताया विकसित भारत की रीढ़
होर्मुज में ईरान का खेला जारी: F-35 के बाद अब F-15 फाइटर जेट को बनाया निशाना
फ्लाइट बनी लोकल ट्रेन : 5 घंटे की देरी पर यात्रियों ने शुरू किया चाय-चाय का शोर, वीडियो वायरल