IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में रोर 2026 (ROAR 2026) इवेंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में CSK के इतिहास के पन्ने एक बार फिर जीवंत हो उठे।
स्टेडियम में गूंजा धोनी-धोनी का शोर कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे। धोनी को देखते ही पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा। यह महज एक स्वागत नहीं, बल्कि फैंस का अपने थाला के प्रति अटूट प्रेम था। धोनी की एक झलक पाकर एक महिला फैन की आंखों से आंसू छलक आए, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अतीत के दिग्गज एक साथ इस इवेंट में धोनी के साथ सीएसके के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आए। सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, हरभजन सिंह, लक्ष्मीपति बालाजी और मुथैया मुरलीधरन ने पुरानी यादें ताजा कीं। माइकल हसी और सुरेश रैना को बल्लेबाजी करते देख फैंस रोमांचित हो गए। धोनी भी अपने पुराने अंदाज में विकेटकीपिंग करते और साथी खिलाड़ियों से मस्ती करते हुए दिखे।
संजू सैमसन का नया अध्याय इस बार फैंस की नजरें टीम के नए सदस्य संजू सैमसन पर भी टिकी हैं। हालिया टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म (5 मैचों में 321 रन) में रहे सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। सीएसके ने उन्हें ट्रेड करके टीम में शामिल किया है, जिससे टीम की बल्लेबाजी में नई जान आई है।
नया सीजन, नई चुनौती IPL 2025 में सीएसके का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। अब 2026 के सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम खोया हुआ गौरव वापस पाने की कोशिश करेगी। चेन्नई अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।
क्या रोर 2026 का यह जोश मैदान पर भी देखने को मिलेगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Thala Dharisanam 🦁#Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/RST5EpXKct
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 22, 2026
गाजियाबाद में बुना गया था देश विरोधी जासूसी जाल: एक महिला समेत कई गिरफ्तार, विदेशी हैंडर्स से जुड़े तार
राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर को बताया असली हमज़ा , कहा- अब फिल्ममेकर्स की खैर नहीं
ईरान का बड़ा ऐलान: ट्रंप ने पावर प्लांट पर हमला किया तो खाड़ी में तबाह कर देंगे अमेरिकी इंफ्रास्ट्रक्चर
होर्मुज में दहला आसमान: ईरान का दावा- मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने भारत के सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले राजनेता
ईरान का बड़ा दावा: क्या होर्मुज के पास मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट?
पूछोगे तो दो-तीन हजार रन बोल दूंगा , IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बेबाक अंदाज वायरल
चैत्र नवरात्रि में करणी माता मंदिर पहुंची बाघिन, भक्तों में कौतूहल और डर का माहौल
SRH प्रैक्टिस मैच में बवाल: ईशान किशन को नौसिखिया गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल
SRH कैंप में गरमाया माहौल: कप्तान ईशान किशन को युवा गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल