नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते मार्च के महीने में ही लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में फिर लौट आई ठंड राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से सूरज के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। आसमान में छाए घने बादल, ठंडी हवाएं और हल्की बारिश ने तापमान को सामान्य से काफी नीचे गिरा दिया है। बीते दिन अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आलम यह है कि लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े बाहर निकालने पड़ गए हैं।
अगले 24 घंटों में क्या होगा? मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन राहत पूरी तरह नहीं मिलेगी। 23 मार्च को दिल्ली में फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 27 मार्च तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम के इस मिजाज के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। फिलहाल यह सिस्टम पंजाब से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है, जो हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। 26 मार्च से एक और नया प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। राहत की बात यह है कि अगले एक हफ्ते तक लू चलने की कोई आशंका नहीं है।
हिमाचल से लेकर दक्षिण भारत तक अलर्ट
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 20, 2026
मथुरा: फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद हाइवे पर तांडव, पुलिस पर पथराव और सीएम योगी की सख्ती
BSNL का बड़ा धमाका: अब 499 रुपये में मिलेगा 3 महीने तक OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन
युद्ध रोकना है तो पहले अमेरिका-इजराइल आक्रामकता बंद करें: पीएम मोदी से बोले ईरानी राष्ट्रपति
IPL 2026 की तैयारी में RCB का जलवा: टिम डेविड के छक्के से बाल-बाल बचीं फैन, तो जितेश शर्मा ने गली क्रिकेट में मचाया धमाल
ईद-उल-फितर: मुंबई में नमाजियों का सैलाब, भाईचारे का संदेश लेकर आई खुशियां
राजस्थान और मध्य प्रदेश जुड़वां भाई : निवेश के लिए जयपुर पहुंचे CM मोहन यादव, उद्योगपतियों को दिया न्योता
डेब्यू मैच में शतक: 15 साल की फैनी उटागुशिमानिंदे ने रचा इतिहास, तोड़े 2 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का दिखा देसी स्वैग, भतीजी की शादी में जमकर लगाए ठुमके
डिग्री काफी नहीं, अब स्किल्स का जमाना : उपराष्ट्रपति का विश्वविद्यालयों को नया मंत्र
ईद के मंच से ममता बनर्जी का केंद्र पर प्रहार , 2026 चुनाव से पहले बदली राजनीतिक बिसात