आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। टीम के दिग्गज खिलाड़ी और थाला एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर सस्पेंस गहरा गया है, जिसने फैंस और मैनेजमेंट की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
प्रैक्टिस के बाद लंगड़ाते दिखे धोनी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी प्रैक्टिस सेशन के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए हल्के लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 44 साल की उम्र में धोनी के लिए फिटनेस एक बड़ी चुनौती बन गई है। साल 2023 में घुटने की सर्जरी के बाद भी उन्हें मैदान पर असहज देखा जा रहा है।
क्या धोनी केवल इम्पैक्ट प्लेयर बनेंगे? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पहले ही स्पष्ट किया है कि धोनी का शरीर अब पहले जैसा साथ नहीं देता। घुटने की तकलीफ के कारण वे लंबे समय तक विकेटों के बीच दौड़ने में संघर्ष करते हैं। इस बार टीम में संजू सैमसन के शामिल होने के बाद अटकलें तेज हैं कि धोनी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू को सौंपकर केवल इम्पैक्ट प्लेयर या सिर्फ फिनिशर के तौर पर ही मैदान पर उतरेंगे।
गेंदबाजी विभाग में भी बड़ा झटका महज धोनी की फिटनेस ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी विभाग में भी चेन्नई को तगड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया था। यॉर्कर और स्लोअर गेंदों के माहिर एलिस का बाहर होना डेथ ओवर्स में सीएसके के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।
कप्तान गायकवाड़ के सामने चुनौतियां 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले सीएसके मैनेजमेंट के सामने कई पहेलियां हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग को अब न केवल धोनी की भूमिका पर फैसला लेना होगा, बल्कि नाथन एलिस के विकल्प के रूप में किसी नए गेंदबाज को जल्द ही तैयार करना होगा। सीएसके के लिए यह सीजन शुरुआत से ही अग्निपरीक्षा जैसा साबित हो रहा है।
MS Dhoni struggling while walking after a practice session.
— Sonu (@Cricket_live247) March 20, 2026
I think this is his last season, as age seems to be catching up with him. pic.twitter.com/ZaR17O7O32
पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI की सुस्त रफ्तार पर उठे सवाल, मामा से 1 घंटे तक हुई पूछताछ
रुपाली चाकणकर का इस्तीफा: नासिक सेक्स स्कैंडल ने हिलाई महायुति सरकार, उपमुख्यमंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
लकड़ी का रॉकेट स्टोव : महंगाई के दौर में देसी जुगाड़ का नया कमाल
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही चला बुलडोजर: गाजियाबाद में तोड़ा गया भगवान परशुराम का मंदिर, नाले में गिरी प्रतिमा
BSNL का बड़ा धमाका: अब 499 रुपये में मिलेगा 3 महीने तक OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गूँजी शहनाइयां: हादसे के बाद स्ट्रेचर पर लेटी दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग
श्रावस्ती: मंदिर परिसर में मांसाहारी इफ्तार का वीडियो वायरल, भड़के लोगों के बाद FIR और 4 गिरफ्तार
ईद के मंच से ममता बनर्जी का केंद्र पर प्रहार , 2026 चुनाव से पहले बदली राजनीतिक बिसात
क्रिकेट छोड़ कैमरे के पीछे गए वैभव सूर्यवंशी, 30 सेकेंड में ही खड़े कर दिए हाथ!
अर्श से फर्श पर गांधी परिवार का घमंड: निशिकांत दुबे ने दिलाई इमरजेंसी के काले अध्यायों की याद