इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने उन्हें विवादों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
क्या हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस में? प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन और अभिषेक नायर के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ब्रावो को यह कहते हुए सुना गया, जब इन लोगों ने मुझे फोन किया, तब मेरे घर पर दो लड़कियां थीं।
ब्रावो यह बात मज़ाक के अंदाज़ में वॉटसन से कह रहे थे और साथ ही इशारा अभिषेक नायर की ओर भी कर रहे थे। वे अपनी बात जारी रखते, उससे पहले ही पास बैठे कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें टोकते हुए बताया कि माइक चालू है। यह सुनते ही ब्रावो सकपका गए और उनके चेहरे के हाव-भाव पूरी तरह बदल गए। उन्होंने तुरंत शिट कहा और असहज नजर आए।
सोशल मीडिया पर बरपा है गुस्सा यह वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने ब्रावो को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स का कहना है कि एक पेशेवर माहौल में इस तरह की बातें करना न केवल अभद्र है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता को भी दर्शाता है।
एक यूजर ने लिखा, केकेआर का पूरा मैनेजमेंट वहां मौजूद था, ऐसे समय में ऐसी टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। वहीं, अन्य यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को ध्यान रखना चाहिए कि वे सार्वजनिक मंच पर किसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
जिम्मेदारी पर उठ रहे सवाल सोशल मीडिया पर QueryWithme नाम के एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, पेशेवर माहौल में सम्मान का भाव होना चाहिए। खिलाड़ी सिर्फ खुद का नहीं, बल्कि पूरी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उम्मीद है कि इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी।
फिलहाल, इस पूरे विवाद पर कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन ब्रावो की इस अनौपचारिक बातचीत ने आईपीएल शुरू होने से पहले टीम के लिए एक असहज स्थिति पैदा कर दी है।
*🚨SHAMEFUL REMARK DJ BRAVO 🚨
— JB (@93Yorker) March 20, 2026
KKR full management was attending a press conference including their coach and captain. Bravo didn’t know Mics were on when he said I had 2 chicks (girlfriends) at my house. When Rahane told him mic was on his face was completely off. Such a shame… pic.twitter.com/hDi7fQ2zGV
होटल और ढाबा मालिकों के लिए राहत: गैस संकट के बीच सरकार ने बढ़ाए सिलेंडर, बस माननी होंगी ये 2 शर्तें
क्या खत्म होने वाला है ईरान के खिलाफ युद्ध? ट्रंप के ताजा ऐलान से मची हलचल
रुपाली चाकणकर का इस्तीफा: नासिक सेक्स स्कैंडल ने हिलाई महायुति सरकार, उपमुख्यमंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी RCB, विराट कोहली ने टीम को दी खास चेतावनी
होर्मुज में ईरान की मनमानी पर 25 देशों का फाइनल अल्टीमेटम , दुनिया ने भरी हुंकार
दक्षिण कोरिया की फैक्ट्री में मौत का तांडव : 200 किलो सोडियम बना काल, 10 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- राष्ट्रपति शासन थोपने की साजिश
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गूँजी शहनाइयां: हादसे के बाद स्ट्रेचर पर लेटी दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग
IPL 2026: प्रैक्टिस छोड़ रिंकू सिंह ने क्यों लिया ब्रेक? वीडियो कॉल ने मचाई हलचल!
ईद का उल्लास: कहीं बरसे फूल, तो कहीं दिखी भाईचारे की मिसाल, देशभर में धूमधाम से मनाया गया त्योहार