हॉलीवुड के दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट और एक्शन स्टार चक नॉरिस का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए की है। बताया जा रहा है कि 19 मार्च को हवाई में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है।
अक्षय कुमार के लिए वे सिर्फ एक स्टार नहीं, गुरु थे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने चक नॉरिस को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर बड़े होते हुए, वे ऑफ द ड्रैगन और मिसिंग इन एक्शन जैसी फिल्में देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक शिक्षा थी। अक्षय ने आगे कहा कि चक नॉरिस का अनुशासन और पर्दे पर उनका नियंत्रण हमेशा उनके साथ रहेगा।
ब्रूस ली के साथ वह ऐतिहासिक मुकाबला चक नॉरिस को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली फिल्म वे ऑफ द ड्रैगन से। इसमें ब्रूस ली के साथ उनका फाइट सीन आज भी सिनेमा के इतिहास का सबसे आइकॉनिक मुकाबला माना जाता है। उनके करियर की चमक मिसिंग इन एक्शन और द डेल्टा फोर्स जैसी फिल्मों के साथ और बढ़ी। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने वॉकर, टेक्सास रेंजर के नौ सीजन के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया।
मार्शल आर्ट्स की दुनिया के असली चैंपियन चक नॉरिस का सफर केवल फिल्मों तक सीमित नहीं था। उन्होंने छह बार वर्ल्ड प्रोफेशनल मिडिलवेट कराटे चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। 1968 में द रेकिंग क्रू से हॉलीवुड में कदम रखने वाले नॉरिस ने साबित किया कि मार्शल आर्ट्स की बारीकियां और अभिनय का जादू कैसे एक साथ पर्दे पर उतारा जा सकता है।
एक ऐसी विरासत जो हमेशा जिंदा रहेगी चक नॉरिस अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हालांकि, उनकी असली विरासत उनका अनुशासन, उनकी कड़ी मेहनत और वे फिल्में हैं जिन्होंने दुनिया भर के लाखों युवाओं को मार्शल आर्ट्स और फिटनेस के लिए प्रेरित किया। चक नॉरिस का जाना बेशक मार्शल आर्ट्स और सिनेमा की दुनिया के लिए एक युग का अंत है, लेकिन उनके दमदार किरदार आने वाली कई पीढ़ियों के लिए सबक बने रहेंगे।
Growing up as a martial artist, watching Chuck Norris in Way of the Dragon, Missing in Action and many more wasn’t just entertainment…it was education. The discipline, strength, and that effortless command he brought on screen stayed with me. Grateful for the inspiration that… pic.twitter.com/thAc1t26Hm
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 20, 2026
प्रकाश राज का धुरंधर 2 पर तीखा प्रहार: साउथ के सुपरस्टार्स की तारीफ पर उठाए सवाल
IPL 2026 की तैयारी में RCB का जलवा: टिम डेविड के छक्के से बाल-बाल बचीं फैन, तो जितेश शर्मा ने गली क्रिकेट में मचाया धमाल
दिल्ली-मुंबई पर बम गिराने की धमकी: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक का विवादित बयान
कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 50% किया: कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी
धुरंधर 2 की सफलता के बाद चर्चा में आया खूंखार गैंगस्टर उजैर बलोच, वायरल इंटरव्यू में किया ये दावा
फिर बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी का दौर, जानें आपके शहर का हाल
दिल्ली का उत्तम नगर: ईद की नमाज के बाद पुलिस पर बरसे फूल, तनाव के बीच शांति का संदेश
बंगाल का सियासी पारा: ईद पर ममता का भाजपा हटाओ मंत्र, तो कालीघाट में सुवेंदु ने मांगी शक्ति
ईद की नमाज में नीतीश कुमार नदारद: बेटे निशांत ने संभाली कमान, क्या उत्तराधिकार की बिछ गई बिसात?
धुरंधर 2 पर भड़के वारिस पठान: फिल्म को बताया नफरत का प्रोपेगेंडा , बैन की मांग