बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार गहरे दुख में हैं। मार्शल आर्ट्स की दुनिया के बेताज बादशाह और अक्षय के आदर्श, चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। अक्षय के लिए यह खबर किसी निजी क्षति से कम नहीं है।
अक्षय के लिए क्यों खास थे चक ? फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अक्षय खुद एक प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वे ऑफ द ड्रैगन और मिसिंग इन एक्शन जैसी फिल्में उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक पाठशाला थीं।
अक्षय ने माना कि आज पर्दे पर जो अनुशासन और एक्शन की ताकत वे दिखाते हैं, वह कहीं न कहीं चक नॉरिस की ही प्रेरणा है। उनके लिए चक नॉरिस केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक थे।
शांति से दुनिया को कहा अलविदा चक नॉरिस के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है। परिवार ने बताया कि उन्होंने अपने करीबियों के बीच शांति से अंतिम सांस ली।
हाल ही में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई थीं, जिससे दुनियाभर के फैंस चिंतित थे और उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। परिवार ने इस कठिन समय में अपनी निजता बनाए रखने की अपील की है।
अनुशासन और ताकत की मिसाल चक नॉरिस का जीवन किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। 1940 में जन्मे चक ने अमेरिकी वायु सेना में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके बाद उन्होंने मार्शल आर्ट्स की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और कराटे, जूडो व ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में ब्लैक बेल्ट हासिल की।
साल 1972 में ब्रूस ली के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन भिड़ंत ने उन्हें वर्ल्ड सिनेमा में अमर कर दिया। चक नॉरिस हमेशा एक ऐसे शख्स के रूप में याद किए जाएंगे, जिन्होंने न सिर्फ लड़ना सिखाया, बल्कि अनुशासन के साथ जीवन जीने का पाठ भी पढ़ाया।
Growing up as a martial artist, watching Chuck Norris in Way of the Dragon, Missing in Action and many more wasn’t just entertainment…it was education. The discipline, strength, and that effortless command he brought on screen stayed with me. Grateful for the inspiration that… pic.twitter.com/thAc1t26Hm
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 20, 2026
फैक्ट चेक: दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी हमले का दावा निकला फर्जी, वीडियो 4 साल पुराना है
अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी WhatsApp पर बात: प्राइवेसी के लिए मेटा ला रहा है बड़ा बदलाव
मार्शल आर्ट्स के गॉडफादर चक नॉरिस का निधन, अक्षय कुमार ने कहा- वे मेरे लिए चलती-फिरती पाठशाला थे
भुवनेश्वर की घातक यॉर्कर पर लड़खड़ाए विराट कोहली, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन
कोहली चारों खाने चित! IPL 2026 से पहले भुवनेश्वर की जादुई यॉर्कर ने विराट को किया हैरान
IPL से पहले क्रिकेट का महायुद्ध: सचिन-लारा और युवराज फिर दिखाएंगे अपना जलवा, जानें IML 2026 की पूरी डिटेल्स
नासिक बाबा कांड: रुपाली चाकणकर के पद से इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल
एलपीजी संकट पर सरकार का बड़ा बयान: क्या पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ गई हैं? जानें पूरी सच्चाई
दिल्ली में सियासी हलचल: CM रेखा गुप्ता और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की मुलाकात से बजट सत्र की रणनीति तैयार
WWE में बड़ा उलटफेर: 287 दिनों बाद खत्म हुई जेक्सन ड्रेक की बादशाहत, एरॉन राउर्क बने नए चैंपियन