देश भर में इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 की चर्चा जोरों पर है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है, लेकिन अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म एक बड़े राजनीतिक विवाद में फंस गई है। कांग्रेस पार्टी ने फिल्म के कंटेंट पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
अतीक अहमद की हत्या को महिमामंडन करने का आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने फिल्म पर कड़ा प्रहार किया है। उनका आरोप है कि धुरंधर 2 के जरिए अतीक अहमद की सार्वजनिक हत्या को सही ठहराने की कोशिश की गई है। अल्वी ने सवाल उठाया कि क्या ऐसी फिल्में देश की न्यायपालिका को दरकिनार कर एनकाउंटर कल्चर को बढ़ावा दे रही हैं।
सरकार पर फंडिंग का गंभीर आरोप राशिद अल्वी ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसी फिल्मों के पीछे फंडिंग कर सकती है। अल्वी के अनुसार, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ऐसी फिल्मों का चलन बढ़ा है, जिनका एकमात्र उद्देश्य देश का सामाजिक माहौल खराब करना है।
चीन बनाम पाकिस्तान पर उठाए सवाल कांग्रेस नेता ने फिल्म के नैरेटिव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फिल्म में सिर्फ पाकिस्तान विरोधी एजेंडा क्यों दिखाया गया है? उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, चीन के खिलाफ क्यों नहीं? इससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म निर्माताओं की सोच किस तरह की है।
नोटबंदी का बचाव और पाबंदी की मांग अल्वी ने यह भी कहा कि फिल्म में नोटबंदी के फैसले को सही ठहराने की कोशिश की गई है, जबकि उस दौरान आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इन तमाम बिंदुओं के आधार पर उन्होंने मांग की है कि धुरंधर 2 पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी वकालत की है।
#WATCH | Delhi: On Dhurandhar: The Revenge movie, Congress leader Rashid Alvi says, ...I also believe that the BJP may be funding these films. This film is meant to spoil the atmosphere of the country. You re justifying that Atiq was shot in the middle of the street. So, do… pic.twitter.com/qS5eiKNrUK
— ANI (@ANI) March 20, 2026
बंगाल चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दिग्गजों का जमावड़ा, हॉकी स्टार से लेकर IPS तक मैदान में
इफ्तार पर जेल, शराब पर चुप्पी? वाराणसी मामले पर ओवैसी के तीखे सवाल
IPL 2026: आरंभ है प्रचंड , वैभव सूर्यवंशी का तूफानी ऐलान, हर गेंद सीधे स्टैंड में - VIDEO
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले ही 3 टीमों की बढ़ी मुश्किलें, स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से मची खलबली
सिडनी की मस्जिद में ऑस्ट्रेलियाई पीएम का विरोध: गेट आउट के नारों के बीच करना पड़ा बाहर का रुख
सरस्वती और लक्ष्मी पूजा पर हेमंत सोरेन की टिप्पणी से सियासी घमासान, भाजपा ने पूछा- इतना दोगलापन क्यों?
बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का जलवा: उस्ताद भगत सिंह ने धुरंधर 2 को दी कड़ी टक्कर
वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: छात्र की हत्या के बाद भड़के छात्र, शिक्षकों पर हमला और कैंपस में हंगामा
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 22 भारतीय जहाज? विदेश मंत्रालय ने खोली फर्जी दावों की पोल
यूपी पुलिस की डिजिटल क्रांति: फैक्ट चेक और सुसाइड प्रिवेंशन पहल को मिला राष्ट्रीय सम्मान