मस्जिद में भारी हंगामा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस शुक्रवार को ईद-उल-फितर की नमाज में शामिल होने के लिए पश्चिमी सिडनी की एक मस्जिद पहुंचे थे। उनके साथ गृहमंत्री टोनी बुर्के भी मौजूद थे। लेकिन, यह दौरा उम्मीदों के विपरीत बेहद तनावपूर्ण रहा। कार्यक्रम शुरू होने के महज 15 मिनट बाद ही वहां मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
नारेबाजी और तीखे सवाल मस्जिद के अंदर मौजूद प्रदर्शनकारी सीधे तौर पर पीएम अल्बनीस से नाराज थे। लोगों ने उन पर नरसंहार का समर्थक होने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ को गेट आउट और शेम ऑन यू के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और कुछ प्रदर्शनकारियों को नीचे गिराना पड़ा।
इजरायल-हमास युद्ध पर नाराजगी प्रदर्शनकारियों के गुस्से की मुख्य वजह अल्बनीस सरकार द्वारा इजरायल और अमेरिका को दिया जा रहा समर्थन है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार मुस्लिम और यहूदी समुदाय के बीच सही संतुलन नहीं बना पा रही है। हालांकि, अल्बनीस सरकार का आधिकारिक रुख रहा है कि वह युद्धविराम का समर्थन करती है और फिलिस्तीनियों की स्थिति को लेकर चिंतित है, लेकिन स्थानीय समुदाय इससे संतुष्ट नहीं दिख रहा।
सुरक्षा घेरे में निकले पीएम मस्जिद में बढ़ते तनाव को देखते हुए आयोजकों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन उनकी एक न चली। हंगामे को बढ़ता देख अंततः सुरक्षाबलों को पीएम अल्बनीस को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। उन्हें मस्जिद के पिछले रास्ते से बाहर ले जाया गया।
ऑस्ट्रेलिया में बढ़ता तनाव यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया में इस तरह का विरोध प्रदर्शन देखा गया है। इससे पहले भी इजरायली राष्ट्रपति आइजैक हेरज़ोग के दौरे के दौरान भी मुस्लिम समुदाय ने जबरदस्त विरोध किया था। इसके अलावा, पिछले साल बॉन्डी बीच हुई हिंसक घटनाओं के बाद से ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच ध्रुवीकरण बढ़ा है। फिलहाल इस ताजा घटना ने ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
🇦🇺 Australia’s PM Anthony Albanese had to leave a mosque visit in Sydney early after things turned hostile.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) March 20, 2026
People inside started shouting at him, swearing, and confronting him directly.
In the end, he was escorted out through a rear exit.pic.twitter.com/kUFV5n8nn5
11 सेकंड में गूंथ दिया आटा: बेकरी कर्मचारी का कमाल देख मशीनों पर भी उठने लगे सवाल
कोल्ड-ड्रिंक को ठंडा रखने का अतरंगी जुगाड़, डायपर का इस्तेमाल देख चकराए लोग
ईरान-इजराइल युद्ध पर संजय निरुपम का बड़ा बयान: भारत की कूटनीति ही एकमात्र रास्ता
IPL 2026: आरंभ है प्रचंड , वैभव सूर्यवंशी का तूफानी ऐलान, हर गेंद सीधे स्टैंड में - VIDEO
रेलवे कर्मियों की बल्ले-बल्ले: किलोमीट्रेज अलाउंस में बंपर बढ़ोतरी, खाते में आएगा 2 साल का मोटा एरियर
भारत में खनन क्षेत्र का अधूरा सच : नीलामी के बाद भी 85% खदानें क्यों हैं बंद?
मस्जिद में गेट आउट के नारे: इजरायल नीति को लेकर घिरे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज
कोमल की रफ्तार के आगे सब फेल: रोहतास की शूटिंग प्रतियोगिता में घोड़ी ने जीता गोल्ड
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की दादागिरी के खिलाफ लामबंद हुए 6 देश, समुद्री सुरक्षा के लिए मिलाए हाथ
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे