दिल्ली-NCR में बदला मौसम गर्मियों की आहट के बीच दिल्ली और आसपास के शहरों में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को एक बार फिर सर्दियों का अहसास होने लगा है। घरों में बंद हो चुके पंखे और एसी फिर से बंद करने पड़ रहे हैं। बुधवार से जारी बेमौसम बारिश ने तापमान को सामान्य से काफी नीचे गिरा दिया है।
6 साल में सबसे ठंडा दिन शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9.6 डिग्री कम है। यह मार्च महीने में पिछले छह सालों का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ है। इससे पहले 8 मार्च 2020 को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
क्या है 1000 किमी लंबी रेन बैंड ? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस असामान्य बदलाव के पीछे उत्तर भारत पर सक्रिय 1000 किलोमीटर लंबी रेन बैंड (बारिश की पट्टी) है। एक्सपर्ट्स इसे एक ट्रफ लाइन बता रहे हैं, जो काफी सक्रिय है। इसमें गरज के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि करने की जबरदस्त क्षमता है। ऐसी विशाल ट्रफ लाइन का बनना काफी दुर्लभ माना जाता है।
अगले 24 घंटे सबसे अहम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और भारी ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-NCR और हरियाणा में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे कुछ इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है।
किन राज्यों पर पड़ेगा असर? सैटेलाइट तस्वीरों से स्पष्ट है कि बादलों का एक विशाल सिस्टम पूरे क्षेत्र पर छा चुका है। आने वाले दिनों में इसका असर अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक देखा जा सकता है। वहीं, दिल्ली-NCR और राजस्थान में धीरे-धीरे आंधी-तूफान की तीव्रता कम होने के संकेत मिल रहे हैं।
लू की कोई संभावना नहीं IMD के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक दिन का तापमान सामान्य या उससे कम बना रहेगा। मौसमी गतिविधियों में बदलाव के कारण फिलहाल गर्मी का प्रकोप कम है, इसलिए अगले कुछ दिनों तक लू (Heat Wave) चलने की कोई आशंका नहीं है। पिछले 24 घंटों में सफदरजंग, पालम और लोधी रोड समेत पूरी दिल्ली में मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
पूर्वोत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की धमाकेदार एंट्री! ⛈️🌪️
— 🔴All India Weather (@allindiaweather) March 20, 2026
सैटेलाइट इमेज में साफ दिख रहा है कि एक विशाल बादलों का सिस्टम पूरे क्षेत्र को कवर कर चुका है — तेज़ आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
प्रभावित राज्य:
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,… pic.twitter.com/dPbfJgglqB
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले ही 3 टीमों की बढ़ी मुश्किलें, स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से मची खलबली
डांस के लिए पागल हुआ रोबोट: रेस्टोरेंट में मचाया तांडव, तीन कर्मचारियों के रोकने पर भी नहीं रुका
WWE में बड़ा उलटफेर: 287 दिनों बाद खत्म हुई जेक्सन ड्रेक की बादशाहत, एरॉन राउर्क बने नए चैंपियन
धुरंधर 2: रणवीर सिंह के पासपोर्ट की एक छोटी सी डिटेल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस बोले- आदित्य धर का क्या लेवल है!
बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का जलवा: उस्ताद भगत सिंह ने धुरंधर 2 को दी कड़ी टक्कर
वैश्विक तनाव के बीच भारत-चीन ने मिलाया हाथ: लिपुलेख दर्रे से फिर शुरू होगा व्यापार
आईपीएल 2026 की तैयारी: भुवनेश्वर की घातक यॉर्कर से बाल-बाल बचे विराट कोहली
केरल चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, कन्नूर विवाद पर लगा पूर्णविराम
दिल्ली में सियासी हलचल: CM रेखा गुप्ता और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की मुलाकात से बजट सत्र की रणनीति तैयार
बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा: क्या खत्म हो गई ईरान की मिसाइल ताकत? युद्ध समाप्ति के दिए संकेत