दिल्ली के पालम में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। दुख की इस घड़ी में राजनीति का ऐसा चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
केजरीवाल के सामने आमने-सामने आए कार्यकर्ता जैसे ही अरविंद केजरीवाल पालम में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और कुर्सियां फेंकी गईं। आप नेताओं का दावा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की।
मानवता मर चुकी है : केजरीवाल का तीखा प्रहार घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए केजरीवाल ने कहा, मैं पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने आया था, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमें रोका और बदसलूकी की। इन लोगों में मानवता नाम की कोई चीज नहीं बची है।
उन्होंने अग्निकांड को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। केजरीवाल ने कहा कि फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट समय पर नहीं खुली, जिससे 9 लोगों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। उन्होंने इसे सरकार की भारी लापरवाही करार दिया।
सौरभ भारद्वाज का दावा: विनय मिश्रा हुए घायल आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वीडियो जारी कर घटना का ब्योरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी के समर्थकों ने कुर्सियां फेंकी। भारद्वाज ने बताया, कुर्सी मुझे लक्ष्य करके फेंकी गई थी, लेकिन वह पूर्व विधायक विनय मिश्रा के सिर में लगी, जिससे वे घायल हो गए।
प्रशासनिक लापरवाही और सियासत का दौर सौरभ भारद्वाज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और उपराज्यपाल से सख्त संज्ञान लेने की मांग की है। आप का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की विफलता को ढंकने के लिए बीजेपी अब शोक सभा में राजनीति कर रही है।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि शहर में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। जहां पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद कर रहा है, वहीं राजनीतिक दलों की यह खींचतान क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पालम का हादसा बेहद दर्दनाक है। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, और उनकी हाइड्रोलिक लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी। अगर समय पर कार्रवाई की गई होती, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
— AAP (@AamAadmiParty) March 19, 2026
मैं शोकाकुल परिवार से मिलने और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने आया था, लेकिन यहाँ BJP के गुंडे सहानुभूति… pic.twitter.com/QzlndH5Rgu
धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स: पाकिस्तान की छाती पर बैठा हिंदुस्तानी जासूस, जिसने 45 साल तक हिलाकर रख दी सरहद
IPL 2026: CSK को बड़ा झटका, गेम चेंजर गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई गर्माहट: एस जयशंकर और हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह की मुलाकात
पालम अग्निकांड: शोक सभा में सियासी संग्राम, केजरीवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
15 अप्रैल तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना हमेशा के लिए बंद हो जाएगा आपका PNB खाता
बंगाल चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दिग्गजों का जमावड़ा, हॉकी स्टार से लेकर IPS तक मैदान में
चाचा कहे जाने पर भड़के इफ्तिखार अहमद, गुस्से में आकर दिया ये बड़ा बयान
हम कभी नहीं झुकेंगे: अफसरों के थोक तबादलों पर EC से भिड़ीं ममता बनर्जी
ट्रंप का अजीबोगरीब तंज: जापानी PM के सामने उठाया पर्ल हार्बर का मुद्दा, सन्न रह गया ओवल ऑफिस
WWE में बड़ा उलटफेर: 287 दिनों बाद खत्म हुई जेक्सन ड्रेक की बादशाहत, एरॉन राउर्क बने नए चैंपियन