आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ क्रिटिक्स ने इसे 4 स्टार दिए हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म अपनी विवादास्पद कहानी को लेकर चर्चा में है।
आदित्य धर को सीधे नसीहत
फिल्म देखने के बाद मशहूर पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आदित्य धर पर निशाना साधते हुए कहा, आदित्य धर साहब, फिल्म बनाइए, पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा मत बनाइए। बेहतर होगा कि आप जाकर बीजेपी ज्वाइन कर लें, क्योंकि वही काम तो गोदी मीडिया 24 घंटे करता है जो आपने इस फिल्म में करने की कोशिश की है।
धुरंधर 1 के आसपास भी नहीं है फिल्म
अभिसार शर्मा ने फिल्म की तुलना उसके पहले पार्ट से करते हुए इसे काफी निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 अपने पहले भाग की गुणवत्ता के आसपास भी नहीं है। हालांकि, उन्होंने फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर सिंह और राकेश बेदी की अभिनय क्षमता की तारीफ की, लेकिन पटकथा को पूरी तरह से उबाऊ और खींचने वाली करार दिया।
प्रोपेगेंडा का आरोप
समीक्षा के दौरान अभिसार ने फिल्म पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फिल्म में बीजेपी की गलतियों को सही ठहराने का प्रयास किया गया है, यहां तक कि नोटबंदी जैसे मुद्दों को भी जायज बताने की कोशिश की गई, जिसे खुद सरकार भी अब इतने जोर-शोर से डिफेंड नहीं करती।
पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल
अभिसार ने यह भी गौर किया कि फिल्म में अन्य किरदारों के नाम तो वास्तविक जीवन से बदलकर रख दिए गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं बदला गया। इसे उन्होंने पूरी तरह से पीएम मोदी का प्रोपेगेंडा करार दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए इसे बीजेपी की चार घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस तक कह दिया है।
फिलहाल, इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, वहीं राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में धुरंधर 2 के कंटेंट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
बीजेपी की चार घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस ! धुरंधर 2 एक वाहियात political propaganda ! Full review soon on my film channel. Just a teaser ! pic.twitter.com/fqqlVAlSp1
— Abhisar Sharma (@abhisar_sharma) March 19, 2026
भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई गर्माहट: जयशंकर और उच्चायुक्त की मुलाकात के क्या हैं मायने
तांबे के बर्तन का ‘तंत्र-मंत्र’ और हवस का खेल: ज्योतिषी अशोक खरात की करतूतों से मचा हड़कंप
टीम इंडिया में मराठी खिलाड़ियों की कमी पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल, शिवाजी पार्क से गरमाई सियासत
ममता का मास्टरस्ट्रोक : महिलाओं को भत्ता, युवाओं को पॉकेट मनी और किसानों के लिए खजाना
नाथन एलिस हुए बाहर: CSK की डेथ ओवर की समस्या सुलझाएंगे ये 3 धाकड़ गेंदबाज
पिता के पसीने छुड़ा गया बेटे का यह खतरनाक खेल , वीडियो देख कांप उठेगी रूह
मैं जिंदा हूं : नेतन्याहू का सीधा संदेश, ईरान की परमाणु ताकत को बताया ध्वस्त
वाराणसी: कॉलेज कैंपस में प्रिंसिपल के सामने छात्र की हत्या, 8 गोलियों से दहला यूपी कॉलेज
डांस के जुनून में रोबोट का तांडव : रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, स्टाफ के पसीने छूटे
जामा मस्जिद में रंगे हाथों पकड़ी गई चोरनी! भीड़ का फायदा उठाकर कर रही थी पर्स साफ