केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। अभिभावक अब अपने बच्चों के प्रवेश की तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और महत्वपूर्ण तिथियाँ बालवाटिका-1, 3 और कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 2 अप्रैल 2026 तय की गई है। इच्छुक अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रोविजनल लिस्ट कब होगी जारी? दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट का प्रकाशन बालवाटिका के लिए 8 अप्रैल और कक्षा-1 के लिए 9 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यदि पहली सूची के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, तो दूसरी सूची 16 अप्रैल और तीसरी सूची 21 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया का वरीयता क्रम चयनित छात्रों का प्रवेश चरणबद्ध तरीके से होगा। इसमें सबसे पहले शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत चयनित बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद सेवा प्राथमिकता श्रेणी (कैटेगरी-1 और 2) और अंत में आरक्षण कोटे के नियमों के अनुसार दाखिले पूरे किए जाएंगे।
सीटें खाली रहने पर ऑफलाइन आवेदन यदि ऑनलाइन माध्यम से पर्याप्त आवेदन नहीं आते हैं, तो आरटीई, एससी, एसटी और ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच दी जाएगी। इसके बाद 30 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।
अन्य कक्षाओं के लिए नियम कक्षा-2 और बालवाटिका-2 जैसी अन्य कक्षाओं (कक्षा-11 को छोड़कर) में दाखिले रिक्त सीटों के आधार पर होंगे। इनकी सूची 13 अप्रैल को जारी होगी और 15 से 20 अप्रैल तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन कक्षाओं के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है।
कक्षा-11 में प्रवेश का विशेष नियम कक्षा-11 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सीबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर शुरू होगी। केवी के अपने छात्रों की सूची परिणाम के 20 दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी। अन्य छात्रों के लिए दाखिले खाली सीटों की उपलब्धता के आधार पर तय किए जाएंगे।
विशेष निर्देश सत्र की सभी सूचियां संबंधित विद्यालय के नोटिस बोर्ड, आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर उपलब्ध रहेंगी। विशेष परिस्थितियों में खाली सीटों पर 31 जुलाई 2026 तक विशेष अनुमति के आधार पर प्रवेश लिया जा सकेगा।
Timelines for the admission in Kendriya Vidyalayas for the session-2026-27 pic.twitter.com/YX3gPTNC1r
— Kendriya Vidyalaya Sangathan Delhi Region (@kvs_ro) March 19, 2026
असम चुनाव 2026: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 87 सीटों पर तस्वीर साफ, 24 का सस्पेंस बरकरार
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का नया रूप, क्या छठी बार ट्रॉफी उठा पाएगी धोनी और गायकवाड़ की सेना?
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे
शादी के अगले दिन ही नेट प्रैक्टिस! अर्जुन तेंदुलकर की इस सनक को देख दंग रह गए ऋषभ पंत
कोमल की रफ्तार के आगे सब फेल: रोहतास की शूटिंग प्रतियोगिता में घोड़ी ने जीता गोल्ड
IPL 2026: रियान पराग का मास्टरप्लान , युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र
अब घर बैठे डाल सकेंगे वोट: बुजुर्गों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए चुनाव आयोग का बड़ा तोहफा
गैस सिलेंडर खत्म होने का डर या हकीकत? मोदी सरकार ने एलपीजी और पीएनजी पर जारी किया बड़ा बयान
भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई गर्माहट: जयशंकर और उच्चायुक्त की मुलाकात के क्या हैं मायने
ईरान के खिलाफ अमेरिका का सबसे बड़ा वार आज, अब तक 7000 ठिकाने मलबे में तब्दील