मिडिल ईस्ट में ईरान का आक्रामक रुख जब भी ईरान के किसी बड़े अधिकारी या नेता पर हमला होता है, IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) दोगुनी ताकत से पलटवार करता है। ईरान ने अब तक इज़राइल से लेकर अमेरिका के सहयोगी देशों—सऊदी अरब, कुवैत, इराक, यूएई और जॉर्डन तक पर मिसाइलें दागी हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि सऊदी अरब के साथ गहरे सैन्य समझौतों और अमेरिका की जासूसी गतिविधियों के बावजूद, ईरान ने आज तक पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं किया है।
सऊदी अरब की न्यूक्लियर धमकी सऊदी अरब ने अब पाकिस्तान को उसके रक्षा समझौते की याद दिलाई है। सऊदी विश्लेषकों का दावा है कि यदि ईरान के साथ युद्ध छिड़ा, तो पाकिस्तान को सऊदी की तरफ से लड़ना होगा। यहाँ तक कि सऊदी ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला के इस्तेमाल की चेतावनी भी दी है। पाकिस्तान के लिए धर्मसंकट यह है कि उस पर सऊदी का करीब 80 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने की उसकी हैसियत नहीं है।
ईरान की चुप के पीछे की रणनीति ईरान का पाकिस्तान पर हमला न करना कोई दया नहीं, बल्कि एक सोची-समझी कूटनीति है। इसके तीन प्रमुख कारण हैं:
मुनीर की चतुराई और अफगानिस्तान का कांटा ईरान से बचने के लिए पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने एक नई चाल चली है। वे अफगानिस्तान पर हमले कर रहे हैं ताकि सऊदी अरब को यह बताया जा सके कि पाकिस्तान पहले से ही एक युद्ध में उलझा हुआ है। लेकिन यह अति-चतुराई अब पाक के लिए गले की हड्डी बन गई है।
अफगानिस्तान का जिहाद फतवा आसिम मुनीर की इस रणनीति का उल्टा असर हुआ है। अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के ग्रैंड मुफ्ती शेख मौलवी अब्दुल रऊफ ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जिहाद का फतवा जारी कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तानी फौज को दुश्मन घोषित करते हुए अफगान नागरिकों को उनसे लड़ने का धार्मिक आदेश दिया है। अब पाकिस्तान एक साथ कई मोर्चों पर घिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
#DNAमित्रों | ईरान से पाकिस्तान की सीक्रेट डील का विश्लेषण, सऊदी-ईरान के चक्कर में फुटबॉल बना पाकिस्तान#DNA #DNAWithRahulSinha #Pakistan #Iran #Afghanistan #Israel #China @RahulSinhaTV pic.twitter.com/QK0yDwBOjo
— Zee News (@ZeeNews) March 18, 2026
राज्यसभा से विदाई: PM मोदी ने खरगे-पवार की तारीफ में पढ़े कसीदे, अठावले के लिए कह दी बड़ी बात
खरगे का शादी वाला तंज, देवेगौड़ा का पलटवार: कांग्रेस के साथ जबरदस्ती का रिश्ता था
बिहार में सम्राट युग की दस्तक: नीतीश कुमार के बाद अब सम्राट चौधरी संभालेंगे राज्य की कमान?
दिल्ली से इंदौर तक आग का तांडव: दो अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की दर्दनाक मौत
राज्यसभा से विदाई: पीएम मोदी बोले- राजनीति में फुलस्टॉप नहीं , खरगे का दिलचस्प पलटवार
11 सेकेंड में जमींदोज हुई 22 मंजिला इमारत: बेरूत में इजरायल का भीषण प्रहार
क्या अमेरिका का सेल्फ-डिपोर्टेशन दांव भारतीयों का अपमान है? ताजमहल की तस्वीर और कैश ऑफर पर मचा बवाल
हिमंता का मिशन कांग्रेस मुक्त : प्रद्युत बोरदोलोई के पाला बदलने से असम की राजनीति में हलचल
# ‘बहू का हाथ टूटा तो ससुर ने संभाली रसोई’, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा खेला होने के संकेत: नाना पटोले का सनसनीखेज दावा