नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट के सितारों का जमावड़ा लगा। इस इवेंट में टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम से लेकर अंडर-19 के उभरते सितारे तक मौजूद रहे। इसी बीच संजू सैमसन ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
संजू ने सुनाई वैभव की बेबाक कहानी मंच पर बातचीत के दौरान संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए डेब्यू से पहले की एक मजेदार घटना साझा की। संजू ने बताया कि तत्कालीन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनका गेम प्लान पूछा था। इस पर युवा वैभव का जवाब बड़ा ही बेबाक था।
संजू ने आगे कहा, राहुल सर ने जब वैभव से पूछा कि तुम्हारा गेम प्लान क्या है? तो वैभव ने सीधे जवाब दिया, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो बस खेलेंगे। जब सर ने दोबारा जोर देकर पूछा, तो वैभव ने कहा, अगर हमें पहली गेंद मिली, तो हम पहली ही उड़ा देंगे। और उसने मैदान पर ठीक वैसा ही किया। उसे देखकर हमें लगा कि यह लड़का तो अलग ही वीडियो गेम खेल रहा है।
आईपीएल का नया सफर गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के लिए बड़ा बदलाव देखने को मिला है। संजू सैमसन अब राजस्थान रॉयल्स का दामन छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़ गए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी अभी भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। वैभव के डेब्यू के समय संजू सैमसन ही उनके कप्तान थे और राहुल द्रविड़ कोच, जिसके चलते ये पुरानी यादें और भी खास हो गईं।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का सपना नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव ने अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल के ऐतिहासिक 175 रनों के व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ना है। अपनी बेखौफ बल्लेबाजी शैली के कारण वैभव पहले ही क्रिकेट विशेषज्ञों की नजरों में आ चुके हैं, और अब उनके इस आत्मविश्वास ने फैंस के बीच उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
Sanju mimicking Vaibhav Suryavanshi 😭😭😭 pic.twitter.com/JfsayPiXjk
— yam (@noontonightt) March 15, 2026
कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया टीका, 8वीं का छात्र अब करने लगा कुत्तों जैसी हरकतें
12 करोड़ की फरारी के साथ हार्दिक का स्वैग: गर्लफ्रेंड माहिका संग लॉन्ग ड्राइव का वीडियो वायरल
असम के सियासी रण में AAP की एंट्री: 14 उम्मीदवारों के साथ भरी हुंकार
दिल्ली में जलभराव का अंत: सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग मेगा प्रोजेक्ट
कुलदीप यादव ने थामे वंशिका के हाथ: मसूरी में सजी महफिल, तिलक और चहल के डांस ने लूटी महफिल
क्लॉक टावर की 601 मीटर ऊंचाई से दिखा मक्का का जादुई नजारा, ईद से पहले वीडियो वायरल
भारत के DNA में जीत, और पाकिस्तान का DNA नॉकआउट से पहले बाहर होना : राशिद लतीफ का कड़ा प्रहार
रोहित या गेल? विराट कोहली ने चुना T20 का सबसे घातक ओपनर
SHO का वायरल वीडियो: दिल्ली में सियासी हलचल, पुलिस की सफाई और AAP का गंभीर आरोप
ईरान ने जंग में पहली बार छोड़ी नाचती हुई तबाही , रडार देखते ही नागिन की तरह लहराती है ये मिसाइल