दिल्ली: राजधानी में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुलेआम पुलिस प्रशासन और राजनीतिक हस्तक्षेप पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर पुलिस स्टेशन के इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
क्या था वीडियो में? वायरल वीडियो में भारत नगर थाने का कार्यभार संभाल रहे इंस्पेक्टर राजीव यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि जब पुलिस अपराधियों और नशे के कारोबारियों को पकड़ती है, तो उन्हें राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके हाथ बंधे हुए हैं और राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण वे अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने घेरा इस वीडियो के सामने आते ही सियासत गर्मा गई। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने वीडियो साझा करते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधिकारी का बयान यह साबित करता है कि नशे का कारोबार और अपराधों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। आप ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बताया।
पुलिस प्रशासन का सख्त रुख मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पश्चिम जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंस्पेक्टर राजीव की टिप्पणी पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना और तथ्यात्मक रूप से गलत है। यह दिल्ली पुलिस की नीति या स्टैंड को नहीं दर्शाती।
अधिकारी पर गिरी गाज डीसीपी ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर राजीव को उनके पद से तत्काल हटा दिया गया है। फिलहाल उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अधिकारी ने यह बयान व्यक्तिगत क्षमता में दिया है, जिसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। अब विभाग के नियमों के अनुसार उनके खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
#WATCH | Delhi: Akanksha Yadav, DCP North-West District, Delhi says, A video is going viral on social media which is from Bharat Nagar police station. In which a police officer alleges that criminals and those involved in narcotics and other crimes are let off due to the… pic.twitter.com/eNTdnuCdQu
— ANI (@ANI) March 15, 2026
12 करोड़ की फरारी के साथ हार्दिक का स्वैग: गर्लफ्रेंड माहिका संग लॉन्ग ड्राइव का वीडियो वायरल
वाराणसी के सरकारी अस्पताल में जाम-मुर्गा पार्टी: पैथोलॉजी लैब में मयखाना, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया टीका, 8वीं का छात्र अब करने लगा कुत्तों जैसी हरकतें
कनाडाई पासपोर्ट पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, क्या इसी वजह से कीं देशभक्ति वाली फिल्में?
सैंटनर की टॉस वाली जिद: वर्ल्ड कप की गलती से भी नहीं सीखा सबक, साउथ अफ्रीका ने घर में धोया
मिडिल ईस्ट में CBSE 12वीं की परीक्षाएं रद्द, तनावपूर्ण हालातों के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला
बीसीसीआई अवॉर्ड्स में शर्मनाक चूक: शुभमन गिल को बताया चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान , भड़के फैंस
सबको माफ करते हुए जाओ : 13 साल तक कोमा में रहने के बाद बेटे को अंतिम विदाई देती मां का वीडियो हुआ वायरल
चुनावी बिगुल: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे ईसीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अगर आज मैं जिंदा हूँ तो PM मोदी और HM अमित शाह की वजह से : नूपुर शर्मा का भावुक बयान