इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर अपनी मौत को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। रविवार को उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक कैफे में कॉफी का आनंद लेते नजर आए।
क्या थीं मौत की अफवाहें? पिछले करीब एक हफ्ते से नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। सार्वजनिक कार्यक्रमों से उनकी दूरी और एक वायरल वीडियो में उनकी छह उंगलियां दिखने के दावों ने इन अफवाहों को हवा दी थी। इसे कुछ लोगों ने एडिटेड और उनकी मौत का संकेत माना था।
मजाकिया अंदाज में दिया जवाब वीडियो में नेतन्याहू ने अपने सामान्य अंदाज में इन खबरों का मजाक उड़ाया। जब उनसे पूछा गया कि मीडिया में उनकी मौत की खबरें चल रही हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, मैं तो सिर्फ कॉफी के लिए मर रहा हूं।
इसके बाद उन्होंने अपने दोनों हाथ कैमरे के सामने फैलाकर उन दावों पर भी तंज कसा जिनमें उनकी छह उंगलियां होने की बात कही गई थी। उन्होंने कॉफी का कप उठाते हुए हिब्रू में लेचाइम (जीवन के नाम) कहा और अपनी जिंदादिली का सबूत दिया।
ईरान और लेबनान पर स्पष्ट संदेश नेतन्याहू ने केवल अफवाहों को ही खारिज नहीं किया, बल्कि सुरक्षा मोर्चे पर भी कड़ा रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा और लेबनान में भी ऑपरेशन जारी है।
नागरिकों से खास अपील प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे होम फ्रंट कमांड और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से लोग हमेशा सुरक्षित शेल्टरों के आसपास ही रहें। उन्होंने नागरिकों के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता का साथ ही सेना और खुफिया एजेंसियों को मजबूती देता है।
धमकियों के बीच ताकत का प्रदर्शन यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू को निशाना बनाने की धमकी दी है। ऐसे में कॉफी पीते हुए यह वीडियो न केवल उनकी सेहत का प्रमाण है, बल्कि देश के दुश्मनों को उनकी ओर से एक कड़ा राजनीतिक संदेश भी है।
אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026
लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में हिजाब और ड्रेस कोड का विवाद: इन्फ्लुएंसर के आरोपों से गरमाया माहौल
अपराधियों पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप: वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने एसएचओ को किया लाइन हाजिर
इस्फहान दहला: ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों की बारिश
चीन में इंसान से उलझा रोबोट , बुजुर्ग महिला को डराकर पहुंचा पुलिस स्टेशन
इजरायल पर ईरान का सेज्जिल प्रहार: पहली बार इस्तेमाल हुई इस मिसाइल ने कैसे उड़ाई एयर डिफेंस की नींद?
RCB के स्टार गेंदबाज यश दयाल ने गुपचुप रचाई शादी, विवादों के बीच कौन हैं उनकी पत्नी श्वेता पुंडीर?
कांशीराम का जादुई प्रभाव: यूपी की सियासत में दलित वोटों के लिए क्यों मची है होड़?
सलमान आगा का अजीबोगरीब रन आउट: रावलपिंडी पुलिस ने भी लिया मजे, सीख भरी सलाह हुई वायरल
चुनाव 2026: पांच राज्यों के रण में किसकी होगी जीत? जानें क्यों महत्वपूर्ण है यह मुकाबला
सबको माफ करना और खुद माफी मांगना : 13 साल के कोमा के बाद हरीश की भावुक विदाई