क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को केंद्र सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत हिरासत से रिहा कर दिया है। जोधपुर सेंट्रल जेल से बाहर आने के बाद वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो के साथ पहली बार खुलकर वक्त बिताया।
घड़ी की पाबंदी से मिली आजादी रिहाई के बाद गीतांजलि ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, बहुत समय बाद बिना घड़ी की ओर देखे, खुलकर बातचीत करने का मौका मिला। जेल के उन 60 मिनटों के दबाव से दूर, अब हम साथ हैं। गीतांजलि ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर सोनम को 36 घंटे की मेडिकल निगरानी में रखा गया है।
सरकार ने रद्द की NSA के तहत हिरासत सोनम वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को लद्दाख में हिरासत में लिया गया था और बाद में जोधपुर जेल भेज दिया गया था। गृह मंत्रालय ने उनके रिहाई के आदेश जारी करते हुए कहा कि यह निर्णय लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
सच्चे राष्ट्रवादी हैं वांगचुक राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने वांगचुक की रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, सोनम के कार्यों को गलत समझा गया था। वह जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियरों के संरक्षक हैं और एक सच्चे राष्ट्रवादी हैं। आपको बता दें कि लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग के दौरान हुए प्रदर्शनों के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।
रिहाई के बावजूद जारी रहेगा आंदोलन सोनम वांगचुक की रिहाई के बाद भी लद्दाख में विरोध प्रदर्शन थमने के आसार नहीं हैं। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने स्पष्ट किया है कि 16 मार्च को लद्दाख के लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार संवैधानिक गारंटियों को देने में देरी कर रही है।
*After a long time had a free flowing chat with @Wangchuk66 without glancing at the scary clock every now and then to make the most of the fleeting 60 minutes as in jail!
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) March 15, 2026
Taking him for a health checkup as per the strong recommendations of our family doctor. He will be under… pic.twitter.com/I4IKOUsoV9
अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य का बड़ा सवाल, गैस किल्लत पर मचा सियासी बवाल
बल्ले से फेल, फिर भी ट्रॉफी हाथ में : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान
IPL 2026: क्या RCB रच पाएगी इतिहास? CSK और MI के खास क्लब में शामिल होने का मौका
बिहार राज्यसभा चुनाव: टूट के डर से होटल में कैद हुए महागठबंधन के विधायक, तेजस्वी की पैनी नजर
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज: बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे का हाल
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में अमेरिका, ट्रंप ने सहयोगी देशों से मांगी मदद
PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा झटका: अब नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार का सख्त आदेश
अभिषेक है टीम का सुपरस्टार, जलन होती है सबको : संजू सैमसन ने खोला राज
वाराणसी: पुलिस भर्ती परीक्षा में कलावा कटने पर मचा बवाल, बोर्ड ने लिया सख्त एक्शन
असम चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर