भारतीय टी20 टीम के दो स्टार ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दोनों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को 250 के पार पहुंचाया और खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। अब मैदान के बाहर की उनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है।
टीम का सुपरस्टार है अभिषेक एक कार्यक्रम के दौरान जब संजू सैमसन से पूछा गया कि क्या अभिषेक शर्मा के साथ बाहर जाने पर उन्हें लड़कियों की भीड़ का सामना करना पड़ता है, तो संजू ने हंसते हुए इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, यह सच है, अभिषेक टीम का सुपरस्टार है। हम कहीं भी जाएं, यहां तक कि बस में भी, चारों तरफ से बस एक ही आवाज आती है—अभिषेक, अभिषेक!
बाकी खिलाड़ियों को होती है जलन संजू ने मजाकिया अंदाज में बताया कि अभिषेक की लोकप्रियता देख टीम के अन्य खिलाड़ी भी हैरान रह जाते हैं। संजू ने खिलखिलाते हुए कहा, टीम के बाकी लड़कों को थोड़ा बुरा भी लगता है और जलन भी होती है कि सबको बस अभिषेक ही क्यों दिखता है! संजू ने स्वीकार किया कि अभिषेक की लोकप्रियता वाकई कमाल की है और हर कोई उन्हें बहुत पसंद करता है।
संजू की सलाह: जल्दी शादी कर ले भाई अभिषेक की बढ़ती लोकप्रियता और उन पर फिदा फैंस को देखते हुए संजू ने उन्हें एक खास सलाह भी दी। संजू ने मजाक में कहा, अभिषेक एक स्टार बैटर है, लेकिन मैं उसे यही कहूंगा कि अब जल्दी शादी कर ले।
रजनीकांत के फैन संजू का जलवा कार्यक्रम के दौरान संजू सैमसन का एक और अंदाज देखने को मिला। संजू रजनीकांत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जिसके चलते उनसे एक डायलॉग बोलने की फरमाइश की गई। संजू ने बड़ी सहजता से तमिल में सुपरस्टार रजनीकांत का एक दमदार डायलॉग बोलकर सबका दिल जीत लिया। जब दोबारा डायलॉग बोलने को कहा गया, तो संजू ने विनम्रता से मना कर दिया और कहा, बस पाजी, एक ही काफी है, यह हिट हो जाएगा।
“He’s the superstar of the team. Wherever we go, our buses are surrounded by fans, and you can hear only one name — ‘Abhishek, Abhishek!’ He’s the star everyone loves.” — #SanjuSamson on Abhishek Sharma ( @OfficialAbhi04)#IndiaTodayConclave26 @NikhilNaz @vikrantgupta73 pic.twitter.com/wTL4LOGm7l
— IndiaToday (@IndiaToday) March 14, 2026
रोहित शर्मा या क्रिस गेल? विराट कोहली ने चुन लिया टी20 का असली बादशाह
इजरायल-लेबनान में शांति की आहट: युद्धविराम की बड़ी शर्त पर अटकी बात
यूपी की जनता के नाम सीएम योगी का पत्र: नवरात्र पर बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
शहडोल में गैस का संकट और कालाबाजारी का वायरल वीडियो, प्रशासन के दावों की निकली हवा
रिहाई के बाद सोनम वांगचुक का सुकून भरा पल: पत्नी गीतांजलि ने साझा की पहली प्रतिक्रिया
5वीं बार क्वीन बनीं स्मृति मंधाना: BCCI नमन अवॉर्ड्स में छाया भारतीय महिला क्रिकेटर्स का जलवा
कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
मिडिल ईस्ट में CBSE 12वीं की परीक्षाएं रद्द, तनावपूर्ण हालातों के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर के नाम पर ठगों का नया जाल: एक क्लिक और खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट!
राज्यसभा चुनाव: पटना में NDA की मैराथन बैठक, जीत की बदली रणनीति