मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक भव्य दफ्तर बनने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके में बन रहा यह नया दफ्तर दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। महाराष्ट्र बीजेपी के इस कार्यालय को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
यह कार्यालय आलीशान होगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी गेस्ट रूम में ठहर सकेंगे।
कैसा होगा नया कार्यालय?
महाराष्ट्र बीजेपी का नया कार्यालय चर्चगेट इलाके में 1655 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बनेगा। यह 55 हजार स्क्वायर फीट में फैली 15 मंजिला इमारत होगी, जिसमें नीचे पांच मंजिला पार्किंग होगी।
पार्टी के केंद्रीय नेता अब होटल या सरकारी गेस्ट हाउस में नहीं रुकेंगे, उनके लिए भी इसी दफ्तर में गेस्ट रूम होंगे। पार्टी अध्यक्ष और पदाधिकारियों के लिए अलग केबिन होंगे। मुख्यमंत्री के लिए भी इसी कार्यालय में अलग दफ्तर होगा।
सभागार में लगभग 400 कार्यकर्ताओं के बैठने की जगह होगी। इसमें हाईटेक मीडिया सेंटर और कॉन्फ्रेंस रूम भी होंगे। यह प्लॉट बीजेपी ने एकनाथ रियलेट्सर्स नामक निजी व्यक्ति से लगभग 90 करोड़ रुपये में खरीदा है।
संजय राउत ने लगाए आरोप
नए दफ्तर के निर्माण का काम बीजेपी के पूर्व सांसद मनोज कोटक की देखरेख में हो रहा है। इस कार्यालय को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है।
उद्धव शिवसेना के संजय राउत ने आरोप लगाया कि जमीन लेने में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि राफेल की रफ्तार से फाइल घूमी और बीजेपी को जमीन मिली।
देवेंद्र फड़नवीस का जवाब
विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि जिनके घर शीशे के हैं, वे दूसरों के घर पर पत्थर न मारें।
उन्होंने कहा, मुझे पहले से पता था कि जिस दिन हम भूमि पूजन करने वाले हैं, उसी दिन कुछ विपक्षी नेता इस पर सवाल उठाएँगे। इसलिए हमने पहले ही तय कर लिया था कि पार्टी कार्यालय के लिए भूखंड पूरी कानूनी प्रक्रिया और बीएमसी के सभी नियमों का पालन करते हुए खरीदा जाएगा।
फड़नवीस ने कहा कि उनकी पार्टी परिवारवाद के आधार पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चलती है।
अमित शाह का संबोधन
भूमिपूजन के दौरान अमित शाह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता के लिए कार्यालय मंदिर से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी अब किसी बैसाखी पर नहीं चलती।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अब देश में परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक पार्टी में बीजेपी का विश्वास है, जो पार्टी अपने भीतर लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं अपनाती वह देश के लोकतंत्र को कैसे मजबूत करेगी।
ट्रिपल इंजन की सरकार
अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में डबल इंजन सरकार है, लेकिन वह ट्रिपल इंजन की सरकार चाहते हैं, जिसमें केंद्र, राज्य और स्थानीय निगम शामिल हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय नगर निगम का चुनाव मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने धारा 370 हटाया, सीएए लाए और कुछ राज्यों में यूनिफार्म सिविल कोड की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना उनका लक्ष्य है।
हमारी पार्टी परिवारवाद के आधार पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चलती है।
— BJP (@BJP4India) October 27, 2025
जो परिश्रम करता है, पार्टी के सिद्धांतों पर आगे बढ़ता है, जिसके अंदर performance करने की ताकत है, वही इस पार्टी में बड़ा नेता बन सकता है।
हमने ये सिद्ध कर दिया है कि परिवारवादी पार्टियों की… pic.twitter.com/Y21oiwmjoJ
महिला विश्व कप से बाहर हुईं प्रतीका रावल, सेमीफाइनल में कौन संभालेगा ओपनिंग की ज़िम्मेदारी?
यशस्वी जायसवाल का बड़ा दिल: मैदान के बाहर भी जीते फैंस के दिल!
बिना शादी के अक्षरा सिंह कर रहीं छठ पूजा, क्यों? अभिनेत्री के बयान से मचा हड़कंप
दुनिया में मचा तहलका! इस देश ने AI रोबोट को मंत्री बनाकर कैबिनेट में किया शामिल, भ्रष्टाचार रोकने का उठाया कदम
ओडिशा की बेटी प्रीतिस्मिता भोई ने एशियन यूथ गेम्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास!
IND vs SA टेस्ट सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने टीम घोषित की, बवूमा कप्तान!
योगी सरकार पर विवादित टिप्पणी: डॉक्टर सस्पेंड, FIR दर्ज
चुनाव आयोग का राष्ट्रव्यापी एसआईआर का ऐलान, पहले चरण में इन राज्यों में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण
वायरल वीडियो: महाराष्ट्र में आरएसएस कार्यकर्ताओं की पिटाई का सच क्या है?
जहां दादा अरदास करते थे, वहीं उनकी हत्या... बुजुर्ग सिख महिला को पाक लौटने पर नहीं मिला कोई हिंदू, छलका दर्द