आईटीसी होटल्स लिमिटेड के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं।
27 अक्टूबर को सुबह के कारोबार में स्टॉक में तेजी देखने को मिली, जबकि दोपहर बाद का सेशन सपाट हो गया। दोपहर बाद 2.30 बजे के आसपास आईटीसी होटल्स शेयर सपाट रहते हुए लाल निशान में 220.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 2 हफ्ते में स्टॉक करीब 3 फीसद बढ़ा है।
आईटीसी होटल्स ने सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। यह उसके सिंगल बिजनेस में 72 प्रतिशत की मजबूत कंजम्प्शन ग्रोथ के कारण संभव हुआ। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 74 प्रतिशत बढ़कर ₹132.77 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ₹76 करोड़ था।
कंपनी का रेवेन्यू ₹839.48 करोड़ (पिछले साल ₹777.95 करोड़) हो गया। कुल खर्च ₹699.72 करोड़ रहा। एबिट्डा ₹245.8 करोड़ हो गया जो पिछले साल ₹212.4 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 200 बेसिस पॉइंट की बढ़त के साथ 29.3% हो गया। RevPAR (Revenue per available room) में 11 प्रतिशत की दो अंकों वाली वृद्धि देखने को मिली।
कंपनी के अनुसार, दूसरी तिमाही में ऑक्युपेंसी 254 बेसिस पॉइंट बढ़ी, जिससे 9 प्रतिशत की ग्रॉस बढ़त हुई। कुल मिलाकर RevPAR में 11 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई।
तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी पर अपना आउटलुक बदला है। एलारा कैपिटल ने आईटीसी होटल्स पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। एलारा कैपिटल के अनुसार, आईटीसी होटल्स का Q2 प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार रहा।
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की वृद्धि नए खुले होटलों में कारोबार के तेजी पकड़ने के चलते हैं। एलारा को उम्मीद है कि FY2025-28 के दौरान राजस्व में 18% CAGR की बढ़त होगी।
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि EBITDA में 23% CAGR और PAT में 34% CAGR की वृद्धि होगी। इस बढ़त को मैनेजमेंट फीस, ARR ग्रोथ और लक्जरी रेसिडेंस की बिक्री से सपोर्ट मिलेगा। एलारा ने कंपनी को H1FY28E EV/EBITDA के आधार पर 28x वैल्यूएशन दिया है और टारगेट को बढ़ाकर ₹266 (पहले ₹256) कर दिया है।
#BrokerageRadar | Elara on ITC Hotels: Target raised to ₹266 (Buy) – Q2 in line with strong occupancy, ARR gains👇#StockMarket #ITCHOTELS pic.twitter.com/jMr9OGMO5H
— ET NOW (@ETNOWlive) October 27, 2025
आपकी वजह से टॉर्चर किया गया : हमास की कैद से छूटे बंधक ने इजराइल के मंत्री पर ही उठाए सवाल
कानपुर: पड़ोसी ने लोडर में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात!
बिहार चुनाव में रील बनी मुद्दा: मोदी ने सराहा, तो कांग्रेस ने घेरा
राहुल गांधी को बताया पाकिस्तानियों का जननायक, भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक का विवादित बयान
सिडनी में हर्षित राणा का धमाल: रोहित नहीं, शुभमन की रणनीति ने दिलाई सफलता!
भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम घोषित: बावुमा की वापसी, तीन स्पिनर शामिल
लावरोव का दावा: 2022 में यूक्रेन शांति समझौते के लिए तैयार था, बोरिस जॉनसन ने लडाई जारी रखने को कहा
अमेरिका में भारतीयों की सैलरी: क्या अमेरिकियों से ज़्यादा मिलती है पगार?
संभल में 28 करोड़ की सरकारी जमीन पर बुलडोजर, खेत में महिला उगा रही थी गोभी!
बाहुबली कहे जाने से नाराज़ मोकामा के छोटे सरकार अनंत सिंह!