पेरिस के लूव्र संग्रहालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कीमती आभूषणों की चोरी के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। एक संदिग्ध को शनिवार रात पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जो फ्रांस छोड़ने की तैयारी कर रहा था। दूसरे संदिग्ध को भी शनिवार रात पेरिस के एक इलाके से गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
19 अक्टूबर को, चार चोर फिल्मी स्टाइल में बेशकीमती गहने चुरा ले गए थे। चोर सीन नदी के किनारे वाले छोर से एक हाइड्रोलिक ट्रक की लिफ्ट के जरिए संग्रहालय की बालकनी में पहुंचे और कटर की मदद से कांच को काटकर अपोलो गैलरी में घुस गए।
यहां उन्होंने गार्ड को धमकाया और दो कांच के बॉक्स तोड़कर अनुमानित 895 करोड़ रुपये मूल्य के आठ कीमती रत्न चुरा लिए। चोरों ने इस पूरी घटना को केवल 4 मिनट में अंजाम दिया और मोटरसाइकिलों पर भाग निकले।
अधिकारियों के अनुसार, चोरों ने शाही परिवार का मुकुट, नेकलेस, कानों की बालियां और ब्रोच चुराए हैं। इनमें नेपोलियन तृतीय की पत्नी महारानी यूजीन का ताज और ब्रोच, महारानी मेरी लुई का पन्ने का हार और बालियां, महारानी मेरी-अमेलि और महारानी हॉर्तेंस के नीलम सेट का ताज, हार और एक बाली और एक ब्रोच शामिल हैं। महारानी के मुकुट पर 1,354 हीरे और 56 पन्ने जड़े थे। ये सभी 19वीं सदी के गहने हैं।
चोरी के कुछ ही देर बाद पेरिस स्थित एसोसिएटेड प्रेस फोटोग्राफर थिबॉल्ट कामू ने सजीले कपड़े पहने एक युवक को वर्दीधारी फ्रांसीसी पुलिस अधिकारियों के पास से गुजरते हुए देखा और उसकी तस्वीर ले ली। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव ने चोरी हुए गहनों को खरीदने की इच्छा जताई है, लेकिन इसके लिए एक खास शर्त रखी है। उन्होंने X पर लिखा, चोरी हुए आभूषणों को खरीदकर उन्हें लूव्र संग्रहालय को वापस दान करने में मुझे खुशी हो रही है।
तारीख : १९ अक्टूबर २०२५
— Dr. Satyen Patel (@patelsatyen24) October 25, 2025
स्थल : Louvre, पेरिस,फ्रांस
चोरी हुई चीजों की कीमत : ८८ यूरो
(८९५ करोड़)
जो देश भारत,श्रीलंका और दूसरे कॉलोनी देशों से लूट कर अपने देश कीमती चीजों को ले जाते थे और ऐसी बहुत सारी कीमती चीजें की जो आज यूरोपीय देशों के म्यूजियम में देखी जा सकती है। ऐसे ही एक… pic.twitter.com/mIzJqcQBRk
बांग्लादेश में हिंदू मंदिर बंद करने की मांग, कट्टरपंथियों का प्रदर्शन तेज
विमानों पर जिंदा मुर्गे क्यों दागे जाते हैं? जानिए चिकन गन टेस्ट का रहस्य
क्या रोहित शर्मा IPL-19 में मुंबई इंडियंस छोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स में होंगे शामिल?
सिडनी में हर्षित राणा का धमाल: रोहित नहीं, शुभमन की रणनीति ने दिलाई सफलता!
महा-सियासतः पीएम मोदी के लिए नकली यमुना , बीजेपी बोली खोदा पहाड़ निकली चुहिया
हैरी ब्रूक की सेंचुरी बेकार, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 4 विकेट से रौंदा
55 वर्षीय नन ने नंगे पैर दौड़कर जीता स्वर्ण पदक!
उतरा राइडिंग का भूत! मुड़ती कार से टकराया लापरवाह बाइकर, वायरल हुआ वीडियो
बिहार चुनाव 2025: जेडीयू का बागियों पर वार, विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेता निष्कासित
रवि किशन नहीं, छपरा के लोग मायने रखते हैं : खेसारी लाल यादव