तमिलनाडु के 24 वर्षीय खिलाड़ी प्रदोष रंजन पॉल ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली। उन्होंने नागालैंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ा, जिससे मेजबान टीम की स्थिति मजबूत हो गई है।
प्रदोष रंजन पॉल ने पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
18 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले प्रदोष रंजन पॉल ने नागालैंड के खिलाफ 314 गेंदों में 23 चौकों की मदद से नाबाद 201 रन बनाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक है। अब तक वे अपने करियर में 7 शतक लगा चुके हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए।
नागालैंड के खिलाफ इस मुकाबले में प्रदोष ने पहले विमल कुमार (189 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 307 रनों की साझेदारी की। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए सी आंद्रे सिद्धार्थ (65 रन) के साथ मिलकर 124 रनों की पार्टनरशिप की।
तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी 3 विकेट पर 512 रन बनाकर घोषित कर दी। प्रदोष के अलावा बाबा इंद्रजीत भी 42 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
प्रदोष रंजन पॉल ने साल 2019 में दिल्ली के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच में डेब्यू किया था। पहले ही मुकाबले में प्रदोष ने शानदार फिफ्टी लगाई थी। उन्होंने पहली पारी में 129 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्का की मदद से 78 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में इस बल्लेबाज ने नाबाद 17 रन बनाए थे।
नागालैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रदोष ने 28 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। इसकी 43 पारियों में उन्होंने 50.92 की औसत से 1935 रन बनाए थे, जिसमें 6 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। 8 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 20.16 की औसत से 121 रन बनाए हैं। दो टी20 मैचों में प्रदोष ने 9.50 की औसत से 19 रन बनाए हैं।
Pradosh Ranjan Paul brings up a magnificent maiden double century against Nagaland on Day 2. 🏏#NAGvTN #RanjiTrophy #TamilNaduCricket #TNCA #TNCricket pic.twitter.com/ko89jDLHr5
— TNCA (@TNCACricket) October 26, 2025
चक्रवाती तूफान मोंथा : इन राज्यों में रेड अलर्ट, भारी तबाही का खतरा!
सोफी डिवाइन का ODI क्रिकेट से संन्यास, भावुक विदाई में छलके आंसू
वाह क्या सीन है! मलेशिया में ट्रंप का फिल्मी स्वागत, खुशी से झूमे राष्ट्रपति
पीएम मोदी के लिए नकली यमुना तैयार की जा रही है: आप नेता का सनसनीखेज दावा, बीजेपी ने बताया शर्मनाक
पीएम मोदी के लिए नकली यमुना! AAP का दावा - छठ पर वासुदेव घाट जाएंगे प्रधानमंत्री
किसान पिता, संघर्षपूर्ण जीवन, मां का सपना: उमा छेत्री ने वर्ल्ड कप में किया डेब्यू!
इंसाफ मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे: CM फडणवीस का ऐलान, डॉक्टर सुसाइड केस में राजनीति का आरोप
उतरा राइडिंग का भूत! मुड़ती कार से टकराया लापरवाह बाइकर, वायरल हुआ वीडियो
छठ पर्व पर नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के घर ग्रहण किया खरना प्रसाद
रहाणे की तूफानी पारी: क्या टीम इंडिया में होगी फिर से वापसी?