जंगल की दुनिया में कुछ भी तय नहीं होता। यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। कभी शिकारी शिकार पर भारी पड़ता है, तो कभी शिकार शिकारी के चंगुल से बच निकलता है।
एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शेरनी जेब्रा का शिकार करती नजर आती है, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। शेरनी ने भी शायद ऐसा सोचा नहीं होगा कि जेब्रा ऐसा कदम उठाएगा।
वीडियो में दिखता है कि जंगल के मैदान में शेरनी ने जेब्रा को पकड़ा हुआ है। उसने शिकार की गर्दन पकड़ी है, ताकि उसके बचने का कोई मौका न रहे। देखकर लगता है कि जेब्रा का बचना नामुमकिन है।
कुछ सेकंड तक दोनों के बीच संघर्ष चलता है। एक तरफ शिकारी की भूख है, तो दूसरी ओर शिकार की जान बचाने की जद्दोजहद है। आखिरकार जेब्रा शेरनी के चंगुल से छूट जाता है और तेजी से भागता है। इसीलिए कहते हैं कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए।
इस चौंकाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AmazingSights नाम की आईडी से शेयर किया गया है। 26 सेकंड के इस वीडियो को हजारों बार देखा गया है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।
वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि सिर्फ किस्मत से नहीं, हिम्मत से जिंदा रहते हैं। कोई कह रहा है कि जेब्रा की ये दौड़ जिंदगी और मौत के बीच का सबसे सुंदर दृश्य है।
एक यूजर ने लिखा है, यह वीडियो दिखाता है कि हर जानवर के अंदर जीने की जबरदस्त इच्छा शक्ति होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, जंगल में जीत हमेशा ताकतवर की नहीं बल्कि बहादुर की होती है।
Zebra escapes the clutches of a lioness pic.twitter.com/5FeUK3f4HI
— Damn Nature You Scary (@AmazingSights) October 26, 2025
मुंबई लोकल में सीट के लिए दो महिलाओं में हाथापाई, वीडियो वायरल
पांच साल बाद भारत-चीन के बीच सीधी हवाई सेवा बहाल, कोलकाता से ग्वांगझू के लिए पहली उड़ान
मौत से पहले सतीश शाह ने रत्ना पाठक से की थी बात, 2 घंटे बाद आई निधन की खबर!
रवि किशन नहीं, छपरा के लोग मायने रखते हैं : खेसारी लाल यादव
भारत के दिग्गज खिलाड़ियों का विदाई संकेत? रोहित और विराट के संन्यास की अटकलें तेज!
डल झील पर सोनू निगम की धुन, कश्मीर में सुरों का समां!
तलवार से नहीं, कलम से लिखेंगे इतिहास: बृजभूषण की बेटी शालिनी ने नोएडा में पढ़ी कविता
कमजोर शेरनी, जेब्रा ने दिखाई हिम्मत: जान बचाने का हैरान करने वाला वीडियो
रोहित शर्मा का जिगरी यार बनेगा KKR का हेड कोच?
सतीश शाह की अंतिम विदाई: नम आँखों से सितारों ने दी श्रद्धांजलि, अशोक पंडित ने दिया कंधा