महाराष्ट्र के नागपुर में एक सरकारी समारोह के दौरान अजीबोगरीब घटना सामने आई है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में आयोजित रोजगार मेले में दो महिला अफसरों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।
ऑरेंज साड़ी पहनी शोभा मधाले ने ग्रे साड़ी पहनी सुचिता जोशी को धक्का दिया। इस धक्का-मुक्की में सोफे पर रखा पानी गिर गया। आरोप है कि मधाले ने जोशी के हाथ पर चिकोटी भी काटी और कोहनी से धक्के भी दिए। यह पूरा वाकया एक वीडियो में कैद हो गया है जो अब वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह पूरा झगड़ा पोस्टमास्टर जनरल (PMG) के पद को लेकर चल रहा है। वीडियो में डाक विभाग की एक उच्च पदस्थ महिला अधिकारी दूसरी उच्च पदस्थ महिला अधिकारी को कोहनी से मारती हुई दिखाई दे रही है। संभव है कि दोनों के बीच यह विवाद पोस्टमास्टर जनरल के पद को लेकर हुआ हो।
नागपुर रीजन की पोस्टमास्टर जनरल शोभा मधाले का 8 सितंबर को कर्नाटक के घरवाड़ में तबादला कर दिया गया था।
नवी मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी को नई नियुक्ति तक नागपुर का प्रभार सौंपा गया था। इस बीच शोभा मधाले ने अदालत का रुख कर तबादले पर रोक लगवा ली। इसी बात को लेकर मधाले और जोशी के बीच विवाद शुरू हो गया, जो शुक्रवार को रोजगार मेले में देखने को मिला।
शुक्रवार को रोजगार मेले में पोस्ट मास्टर जनरल को आमंत्रित किया गया था, इसलिए प्रभारी सुचिता जोशी मंच पर थीं। शोभा मधाले भी कार्यक्रम में आईं। दोनों एक ही सोफे पर अगल-बगल में बैठ गईं और फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मधाले ने जोशी का हाथ धक्का दिया और उनके बाएं हाथ पर चुटकी काटी।
फिलहाल, दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के बीच हुई यह घटना और दोनों का व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
*झगड़े की आदत पड़ जाए तो उम्र और पद का भी लिहाज नहीं रहता!!
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) October 25, 2025
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में आयोजित रोज़गार मेले में अद्भुत दृश्य दिखा। मंच पर मौजूद दो महिला अफसरों में तनातनी हुई। शोभा मधाले (ऑरेंज साड़ी) ने सुचिता जोशी(ग्रे साड़ी) के हाथ को धक्का दिया, जिससे… pic.twitter.com/WrNOsQT9qt
अफगानिस्तान ने पानी रोका तो ख्वाजा आसिफ ने दी खुली जंग की धमकी
नितिन गडकरी के सामने मंच पर दो महिला अधिकारियों का झगड़ा: कोहनी मारी, चिकोटी काटी!
मैं मर जाऊंगा, मुझे मां के पास... सऊदी अरब में फंसे भारतीय मजदूर की पीएम मोदी से गुहार
देसी लावा का धमाका: 8GB रैम, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च!
बाढ़ पीड़ितों को पैसे बांटना बना अपराध? सांसद पप्पू यादव को आयकर विभाग का नोटिस!
छठ महापर्व पर IRCTC की वेबसाइट फिर ठप, टिकट बुकिंग में भारी परेशानी
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, आरोपी अकील गिरफ्तार
श्रेयस अय्यर सिडनी वनडे में कैच लेते वक्त हुए घायल, दर्द से छोड़ा मैदान
दिल्ली में बीच सड़क पर गुंडागर्दी: अधेड़ को रॉड से पीटा, वीडियो वायरल
जेवर एयरपोर्ट: सीएम योगी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश