प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बिहार में चुनावी बिगुल फूंक दिया। राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित किया जबकि अमित शाह ने सिवान और बक्सर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
समस्तीपुर में पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपयों के घोटाले वाले जमानत पर चल रहे हैं। ये चोरी के मामले हैं। चोरी की आदत ऐसी है कि ये जननायक की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला है। आप किसी भी दिशा में चले जाइए, आपको या तो केंद्र या फिर राज्य सरकार के विकास का काम चलता दिखेगा। पानी, बिजली, इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि सशक्तिकरण के भी माध्यम हैं। इनसे लोगों को रोजगार मिलता है। इसीलिए पिछले 10-11 साल से ऐसे इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर निवेश किया गया है।
पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाया है। पहले डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटा होता है, उसमें पहले पिछड़ों और गरीबों को आरक्षण नहीं था। ये जो संविधान लेकर गुमराह करते हैं, उन्होंने कुछ नहीं किया। ये प्रावधान NDA सरकार ने किया। कई दशकों से ये मांग हो रही थी। NDA सरकार ने ही ये मांग भी पूरी की।
कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे मातृभाषा में पढ़ाई के बहुत बड़े हिमायती थे। NDA सरकार ने नई शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर बल दिया है। अब गरीब का बेटा भी अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकता है और परीक्षा दे सकता है।
*समस्तीपुर, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
— IBC24 News (@IBC24News) October 24, 2025
▶️ RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ये ज़मानत पर चल रहे लोग हैं।
▶️जो ज़मानत पर हैं वो चोरी के मामले में ज़मानत पर हैं। अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है… pic.twitter.com/xnMU1pgNGk
ऑनलाइन टिकट बुकिंग ठप! क्या IRCTC सर्वर ने धोखा दिया या कोई और बात है?
नशे में धुत्त बाइक सवार बना कुरनूल बस अग्निकांड का कारण, 20 की मौत
ना रनवे, ना पायलट... आ रहा पहला AI फाइटर जेट; दुश्मन होंगे धूल में!
श्रेयस अय्यर का कपिल देव जैसा हैरतअंगेज कैच, चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता!
सऊदी अरब में फंसे युवक के दावे में आया ट्विस्ट, सरकार ने बताया निराधार
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार
इंजन फेल होने से बड़ा हादसा! मिलिट्री विमान की क्रैश-लैंडिंग, बाल-बाल बचे पायलट
बिग ब्रेकिंग: जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
बिग बॉस 19 में खलबली: क्या अमाल मलिक छोड़ रहे हैं शो? डब्बू मलिक के पोस्ट से अटकलें तेज
तरनतारन उपचुनाव: 15 उम्मीदवार मैदान में, 11 नवंबर को मतदान