उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला से तीन लड़कों ने पीछे से आकर मंगलसूत्र छीन लिया।
ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक सुनसान गली में एक महिला अकेली जा रही थी। जानकारी के अनुसार, महिला मंदिर जा रही थी।
तभी, तीन लड़के पीछे से आते हैं और बिना किसी डर के महिला पर हमला कर देते हैं।
वीडियो में एक लड़का महिला का मंगलसूत्र छीनता है और तुरंत वहां से भाग जाता है। उसके पीछे दूसरा लड़का भी भागने लगता है और तीसरा लड़का दूसरी ओर भाग जाता है।
इस घटना के बाद महिला डर जाती है। वह डरकर कई बार आगे पीछे देखती है, लेकिन बदमाश तेजी से मंगलसूत्र छीनकर भाग जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तीनों बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। इस खतरनाक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है।
यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि महिला ने तीनों लड़कों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।
*3 miscreants quietly approached from behind. They snatched the mangalsutra of a woman going to the temple and fled, Jalaun UP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 23, 2025
pic.twitter.com/p1GcV3itAz
LAC पर चीन की नई चाल: पैंगोंग झील के पास बना रहा मिसाइल ठिकाना, अमेरिका ने खोली पोल
बिहार रैली में पीएम मोदी ने क्यों कहा, निकालिए अपना मोबाइल, अब लालटेन की जरूरत नहीं!
अपनी कार में भारतीय क्रिकेट सितारों को देख उबर ड्राइवर हुआ दंग, वीडियो वायरल!
खेलते-खेलते छत से गिरा नौ माह का मासूम, उन्नाव में दिल दहला देने वाली घटना!
तिलक वर्मा की जा सकती थी जान! क्रिकेटर ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी ने बार-बार माँगा एक मौका , सहरसा से सरकार पर साधा निशाना
पति के दुबई जाने के बाद पत्नी रहने लगी ससुर के साथ, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
छठ पूजा के लिए रेलवे तैयार: पश्चिम रेलवे के GM ने अहमदाबाद में तैयारियों का जायजा लिया
बिहार को जंगलराज से दूर रखेगी जनता: समस्तीपुर में पीएम मोदी का RJD पर हमला
दीवाली पर गाली: महुआ मोइत्रा का I Agree , बवाल के बाद डिलीट, बोलीं - गलती से हुआ