महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। पटना से निकलने से पहले उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देगी, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। उनकी राजनीति झूठ की नहीं, भरोसे की राजनीति है।
चुनावी रैली की शुरुआत उन्होंने सहरसा से की। रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात के दो लोग बिहार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदीजी गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं, पर बिहार से वोट मांगते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। तेजस्वी बोले कि वे बिहारी हैं और बाहरियों से नहीं डरते। अगर लालूजी, मोदी से नहीं डरे तो उनका बेटा भी नहीं डरेगा।
तेजस्वी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि 20 साल से चली आ रही इस सरकार को बदला जाए। बिहार को नई सोच और नए जोश के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। वे सिर्फ सरकार बनाने नहीं आए हैं, बल्कि बिहार को बदलने आए हैं।
तेजस्वी ने एक ऐसे बिहार की कल्पना की, जहां हर धर्म, जात और वर्ग के लोग साथ चलें, अपराध और भ्रष्टाचार खत्म हो, रोजगार मिले, निवेश आए और उद्योग लगें। उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई और कमाई, तीनों के लिए बाहर जा रहे हैं।
तेजस्वी ने सवाल उठाया कि 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और 11 साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन बिहार अब भी पिछड़ा है। बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, पलायन सबसे ज्यादा है, और आम आदमी महंगाई से परेशान है।
तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार के दौरान किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने बताया कि जब वे 17 महीने सरकार में थे, तब 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी, 3 लाख भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की और 4 लाख शिक्षकों को राजकीय दर्जा दिया।
तेजस्वी ने अंत में कहा कि वे जुमलेबाजी नहीं करते। जो कहा, वो किया और जो कहेंगे, वो जरूर करेंगे। बस जनता से एक मौका चाहिए।
*बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एक मौका मांगते दिखे तेजस्वी यादव.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 24, 2025
सहरसा में जनसभा को किया संबोधित.#biharelections2025 #biharupdates #biharvidhansabhaelection2025#tejasviyadav #Mahagathbandhan #RJD #prabhatkhabar@RJDforIndia@yadavtejashwi pic.twitter.com/tA64cCoTYl
बिहार चुनाव: महागठबंधन को पटरी पर लाने में कांग्रेस ने राहुल की मेहनत पर फेरा पानी? किसे मिला फायदा, किसे नुकसान?
सब कुशल नहीं: आतंकियों को बचाने पर जयशंकर यूएन पर बरसे, कहा - भरोसा डगमगा रहा है
आनंद विहार नमो भारत स्टेशन को IGBC की प्लैटिनम रेटिंग, पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर
आनंद महिंद्रा का भावुक सन्देश, देशवासियों की आँखें नम
हुंडई वेन्यू: मस्कुलर डिज़ाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ धमाका करने को तैयार! टीज़र जारी
ट्रंप के डॉलर का गुरूर तोड़ने के लिए चीन का गोल्ड बम , जिनपिंग की नई चाल!
पेट्रोल पंप थप्पड़कांड: SDM की फर्जी पत्नी का खुलासा, दो पत्नियों का राज़!
भगत सिंह की हमास से तुलना: कांग्रेस सांसद के बयान पर सियासी घमासान
क्या रोहित शर्मा का फेयरवेल मैच? गंभीर के मज़ाक ने मचाई हलचल!
भारतीय सीमा के पास चीन की किलेबंदी, लहुंजे एयरबेस पर लड़ाकू विमानों के लिए हैंगर!