भोजपुरी फिल्मों के नाम पर अक्सर अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों की छवि बनती है, जिससे परिवार संग इन्हें देखने में संकोच होता है। नीतू चंद्रा और उनके भाई, निर्देशक नितिन नीरा चंद्रा, अपनी फिल्मों के माध्यम से इस छवि को बदलने का प्रयास कर रहे हैं।
उनकी फिल्म छठ , जो 24 अक्टूबर को वेव्स पर रिलीज हुई, इसका ताजा उदाहरण है। यह छठ पर्व के साथ पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है।
कहानी बिहार के एक गांव में सेट है, जहां गोविंद (शशि वर्मा) अपनी मां और पत्नी ज्योति (स्नेहा पल्लवी) के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे मोतिहारी में पढ़ रहे हैं। 25 साल बाद गोविंद का पूरा परिवार छठ के मौके पर इकट्ठा हो रहा है। गोविंद की तीन बहनें अपने परिवार के साथ, और भतीजा मोहित (दीपक सिंह) अपनी नवविवाहित पत्नी नीलांजना (मेघना पांचाल) के साथ आते हैं। मोहित अमेरिका में कार्यरत है।
स्नेहियों के एकत्र होने पर बचपन की यादें ताजा होती हैं। मोहित को पता चलता है कि उसकी जमीन पर क्लीनिक चल रहा है, जिससे उसके चाचा को किराया मिल रहा है। उसे लगता है कि चाचा ने उसकी जमीन हड़प ली है, और वह उनसे मकान गिराने या किराया देने की शर्त रखता है, जिससे घर में तनावपूर्ण माहौल बन जाता है। परिवार दो खेमों में बंट जाता है।
क्या गोविंद ने वास्तव में जमीन हड़पी है? इसके पीछे क्या सच्चाई है? यही कहानी का सार है।
निर्देशक नितिन नीरा चंद्रा ने छठ के पावन पर्व के साथ पारिवारिक रिश्तों, मनमुटावों और नई पीढ़ी के विचारों को बारीकी से छुआ है। फिल्म की शूटिंग गांव में होने से माहौल वास्तविक लगता है। फिल्म में परिवार के सदस्यों के एकत्र होने, छठ की तैयारी, और छोटे-छोटे पहलुओं को बारीकी से दिखाया गया है।
फिल्म के कई दृश्य मध्यमवर्गीय परिवारों को बचपन की याद दिलाते हैं। गोविंद के रिश्तों को सुधारने के प्रयास और मोहित के अहंकार का टकराव वास्तविक लगता है। यह फिल्म बिना सच जाने रिश्तों पर आरोप न लगाने की सीख देती है। हर सीन पर बारीकी से काम किया गया है, और संवाद भी प्रभावी हैं।
फिल्म में हर किरदार को उभरने का मौका मिला है। गोविंद की भूमिका में शशि वर्मा ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। पत्नी के रूप में स्नेहा पल्लवी का अभिनय सराहनीय है। मोहित की जिद को दीपक सिंह ने और नीलांजना के द्वंद्व को मेघना पांचाल ने बखूबी जिया है।
कम बजट में बनी यह फिल्म वास्तव में दिल को छूती है, और परिवार और रिश्तों की अहमियत का संदेश देती है।
छठ के जादू अब नया रंग में देखीं ! ए छठ परब पर एगो भावुक पारिवारिक भोजपुरी फिलिम। परंपरा, आस्था आ पारिवारिक सद्भाव एक साथ नजर आवे वाला बा सिनेमा छठ में । हमनी के पोस्टर जरूर सभे शेयर करीं! एह फिल्म रिलीज होखी भारत सरकार के OTT WAVES पर, जेकर APP रउवा PLAYSTORE से डाउनलोड कर… pic.twitter.com/yinRUNgBxL
— Nitin Neera Chandra (@nitinchandra25) October 11, 2025
एडिलेड में 1 रन पर हिटमैन और अय्यर में तकरार! रोहित की पारी के बीच मचा बवाल
फाइव-स्टार होटल में आलथी-पालथी मारकर बैठने पर महिला को टोका, विवाद
क्या विराट कोहली वनडे से भी लेने जा रहे हैं संन्यास?
अच्छा चलता हूं... आउट होने के बाद कोहली का इशारा, संन्यास की अटकलें तेज!
LIVE मैच में रोहित और अय्यर की तीखी नोकझोंक, स्टंप माइक में कैद!
बिहार चुनाव: महागठबंधन ने तेजस्वी को CM चेहरा घोषित किया, 11 सीटों पर दोस्ताना लड़ाई अभी भी जारी
सीएम भगवंत मान का फर्जी वीडियो: फेसबुक-गूगल को कोर्ट का आदेश, 24 घंटे में हटाएं
भारत की आड़ में चीन पर निशाना! ट्रम्प की जिनपिंग को धमकी - समझौता नहीं तो 155% टैरिफ!
भारतीय सेना की नई ढाल, भैरव बटालियन दुश्मन की उड़ाएगी नींद
नकली TTE बना फौजी, ट्रेन में यात्रियों से लूटे पैसे, वीडियो वायरल होने पर GRP ने धरा!