अमेरिका में ट्रक हादसे से कोहराम, भारतीय मूल का ड्राइवर गिरफ्तार, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
News Image

अमेरिका में एक ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारता चला गया, जिनमें से कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।

इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आरोपी ट्रक ड्राइवर के ट्रक में लगे डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ है। आरोपी की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

जशनप्रीत सिंह पर आरोप लग रहे हैं कि वह अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था और 2022 में अमेरिका में घुसा था। इस घटना के बाद अमेरिका में अवैध प्रवासियों का मुद्दा फिर से गरमा सकता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसके लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

फिलहाल, 21 वर्षीय जशनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर नशे में गाड़ी चलाते हुए हत्या करने के प्रयास का आरोप है।

वीडियो में दिखता है कि सड़क पर ट्रैफिक धीरे चल रहा है। इसके बावजूद, जशनप्रीत सिंह तेजी से ट्रक को आगे बढ़ाता है और कई वाहनों को टक्कर मारता है।

अमेरिकी मीडिया में खबरें हैं कि जशनप्रीत सिंह ने 2022 में अवैध रूप से अमेरिकी सीमा में प्रवेश किया था। उसे बॉर्डर पैट्रोल एजेंट्स ने हिरासत में भी लिया था। कहा जा रहा है कि जो बाइडेन प्रशासन के नियमों के चलते उसे छोड़ना पड़ा था। उस समय प्रशासन ने नियम बनाया था कि डिटेंशन पॉलिसी के अलावा भी लोगों को विकल्प होंगे और उनकी सुनवाई की जाएगी।

जशनप्रीत सिंह ने जिस ट्रक से यह हादसा किया है, उसके डैशकैम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि वह एक एसयूवी में जोरदार टक्कर मारता है, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

इस हादसे में जशनप्रीत सिंह भी घायल हुआ है। उसके साथ टायर बदलने में मदद कर रहा एक मैकेनिक भी घायल हुआ है।

पुलिस का कहना है कि जशनप्रीत सिंह ने ट्रैफिक में ब्रेक नहीं लगाया और उसकी गति वही बनी रही। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह नशे में था। उसके नशे में होने की पुष्टि मेडिकल जांच में हो गई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केरल: कक्षाओं में दीवारें! वीडियो ने खोली कट्टरता की पोल

Story 1

अमेरिका के सोयाबीन किसानों के आंसू: चीन का बहिष्कार, क्या ट्रंप ही हैं जिम्मेदार?

Story 1

चीन ने उड़ाया अदृश्य विमान, अमेरिका में मचा हड़कंप!

Story 1

कच्चे घर में दो मूर्ति: गरीबी में आस्था की दिवाली, वीडियो वायरल

Story 1

पंजाब में पराली जलाने का पुराना वीडियो वायरल, भ्रामक दावों के साथ फैलाया जा रहा!

Story 1

शख्स को नंगा कर पूरे बदन पर बांधे पटाखे, फिर सबके सामने लगा दी आग

Story 1

खोई रोशनी की जगह 2 कैरेट का हीरा! शख्स ने बनाई डायमंड आई , सोशल मीडिया पर तहलका

Story 1

बच के रहना रे बाबा : पीएम मोदी के मलेशिया दौरे रद्द होने पर कांग्रेस का तंज

Story 1

पुलिस ने निकाली बंदूक, फिर भी नहीं रुकी स्टंटबाजी!

Story 1

अश्विन की रहस्यमयी पोस्ट से मचा बवाल, फैंस बोले फिर से खेल गए मास्टरमाइंड!