दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। भाजपा सरकार का दावा है कि जिस तरह दिवाली का त्योहार भव्य तरीके से मनाया गया, उसी भव्यता के साथ छठ पर्व भी मनाया जाएगा।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज प्रेमबाड़ी से लेकर मुनक नहर तक छठ पर्व को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। यमुना में 17 स्पॉट बेहद खूबसूरत छवि देंगे।
रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज से पूरी दिल्ली में जितनी भी जगह छठ पर्व मनाया जाता है, हमारे विधायक, पार्षद और सांसद वहां जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे और स्वच्छता अभियान चलाएंगे। 27 और 28 अक्टूबर को दिल्ली में छठ पर्व है। दिल्ली में भी इस बार यह पर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
यमुना नदी में 17 बिंदु बनाए गए हैं, जो खूबसरूत और दिव्य छवि देने वाले हैं। इसके अलावा, शहर के भीतर 1000 से अधिक जगहों पर छठ पूजा मनाई जाएगी, जिसके लिए हमारी मशीनरी पूरी तरह से लगी है।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्रमदान के बाद आप सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह वही यमुना नदी है, जिसे गंदगी का ढेर बना दिया गया था। हर बार कहा जाता था कि अगले पांच साल हमें दे दीजिए।
दिल्ली में छठ पूजा के दौरान पिछले कई सालों से परिवारों को वंचित रखा गया था, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने अनुमति दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार छठ पर्व के लिए दिल्ली की ओर से डेढ़ दिन के अवकाश की घोषणा की जा सकती है। 27 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से दिल्ली के सभी गवर्नमेंट ऑफिस बंद हो जाएंगे। 28 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। ऐसे में कर्मचारियों को डेढ़ दिन का अवकाश मिल जाएगा। इस फैसले को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि दिल्ली में 5 लाख से ज्यादा पूर्वांचल लोग हैं, जो कि वोट देने के लिए बिहार जाते हैं।
*#WATCH | दिल्ली सरकार में मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ...छठ पूजा के दौरान पिछले कई सालों से हमारे परिवारों को वंचित रखा गया उसके लिए हमारी मुख्यमंत्री ने अनुमति दी है... यह वही यमुना नदी है जिसे गंदगी का ढेर बना दिया गया था और हर बार कहा जाता था कि आगामी 5 साल हमें दे… pic.twitter.com/Ik9GlV9Alg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
दीपावली पर टीम इंडिया का टीम डिनर : ऑस्ट्रेलिया में भारतीय रेस्टोरेंट में व्यंजनों का लुत्फ़
नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मानद उपाधि
औवेसी की पहल: रूस में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद तेज़
बिहार चुनावी पारा: समस्तीपुर से छपरा, पीएम मोदी की मेगा रैलियां!
दिल्ली के प्रदूषण पर AAP और बीजेपी में घमासान: सिरसा के बयान पर भारद्वाज का पलटवार
पुलिस वैन में बैठे थे जवान, लोग बरसा रहे थे पत्थर, आखिर गोरखपुर में क्यों हुआ बवाल?
शरीर पर पटाखों की लड़ी बांधकर स्टंट, दर्द से कराह उठा शख्स!
एडिलेड में कोहली का धमाल! भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे में पलटेगा पासा?
तेजस्वी किनारे, लालू केंद्र में: गठबंधन में सुलह की अंदरूनी कहानी
वायरल वीडियो: हेयर स्ट्रेटनर बालों में फंसा, हथौड़े से तोड़ना पड़ा!