नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में बड़ा सम्मान, बने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, जानिए कितनी होगी सैलरी
News Image

ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी मौजूद थे। नीरज चोपड़ा की मां और पत्नी ने भी इस विशेष अवसर पर उपस्थिति दर्ज कराई।

नीरज चोपड़ा ने सेना में अपने करियर की शुरुआत नायब सूबेदार के रूप में की थी। बाद में उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया। तीन साल पहले, उन्हें मेजर रैंक मिली थी और अब उन्हें एक बार फिर पदोन्नति मिली है।

हालांकि, नीरज चोपड़ा को यह उपाधि आज मिली है, लेकिन इसकी घोषणा अप्रैल में ही हो गई थी। उनकी नियुक्ति उस समय से ही प्रभावी हो गई थी। आज समारोह में उन्हें औपचारिक रूप से यह उपाधि देने का काम किया गया। रक्षा मंत्री ने उनके कंधों पर राष्ट्रीय चिह्न और स्टार लगाया।

इंडियन डिफेंस एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात अधिकारी को ₹1,21,200 से ₹2,12,400 के बीच मासिक वेतन मिलता है। यह वेतन संरचना 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार तय की गई है।

टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने पेरिस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। डायमंड लीग में भी वह चैंपियंस रहे हैं। बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में भी वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे थे। लगातार वह देश के लिए बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाक गेंदबाजों को रबाडा-मुथुसामी ने रुलाया, घर में हुई बेइज्जती!

Story 1

क्या सिर्फ मुसलमानों को दबाना चाहते हैं? सरफराज खान के मामले में अबू आजमी की एंट्री

Story 1

उदयपुर अस्पताल में नवजातों की अदला-बदली! डीएनए जांच की मांग पर पहुंचा मामला पुलिस तक

Story 1

क्या इसलिए मैदान से भागे प्रशांत किशोर? चिराग पासवान ने उठाए सवाल

Story 1

तमिलनाडु में बारिश का कहर! रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

Story 1

मौत को छूकर लौटे बुजुर्ग: चलती ट्रेन के सामने से बाल-बाल बची जान!

Story 1

नोएडा: होटल की बालकनी में महिला को अश्लील इशारे, लाठी-डंडों से हंगामा!

Story 1

देवी लक्ष्मी की पूजा करने से कोई अमीर बन जाता तो... स्वामी प्रसाद मौर्य ने लक्ष्मी पूजा पर उठाए सवाल

Story 1

त्योहारी सीजन में रेलवे चलाएगा 7,800 अतिरिक्त ट्रेनें, भीड़ पर रहेगी वॉर रूम की नजर

Story 1

आयरलैंड में आक्रोश: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद भड़की हिंसा, पुलिस हेलिकॉप्टर पर लेजर से हमला