चुनावी सभा में नीतीश कुमार ने BJP उम्मीदवार को पहनाई माला, रोकने पर भड़के!
News Image

बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी सभाएं जारी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरपुर में एक जनसभा के दौरान, नीतीश कुमार ने बीजेपी की महिला उम्मीदवार रमा निषाद को माला पहनाने की कोशिश की। इस दौरान, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर नीतीश कुमार थोड़े नाराज दिखे। उन्होंने पहले माला को रमा निषाद के हाथों में दिया, फिर उनके गले में पहना दिया।

इस घटना पर विपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ई गजब आदमी है भाई!!! मुख्यमंत्री जी अगर स्वस्थ हैं तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे है?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं के रोजगार के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को ये राशि जा चुकी है।

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, 2025 को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर, 2025 को होगा। नतीजे 14 नवंबर, 2025 को घोषित किए जाएंगे। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 122 सीटें जीतना जरूरी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चुनाव से पहले तेजस्वी का धमाका: संविदा कर्मियों और जीविका दीदियों के लिए बड़े ऐलान!

Story 1

बिहार: गया में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, लाइव वीडियो आया सामने

Story 1

सूरत: ट्रेन में बैठने के लिए मीलों लंबी कतार! अनोखा नज़ारा

Story 1

ट्रंप ने ऑस्ट्रेलियाई राजदूत को किया सार्वजनिक रूप से अपमानित, कहा - मैं तुम्हें कतई पसंद नहीं करता!

Story 1

ट्रंप की प्रेस सचिव का रिपोर्टर पर करारा वार: तुम्हारी मां ने सुझाया होगा!

Story 1

मधुमक्खियों के झुंड में जानलेवा छलांग: शहद निकालने के लिए शख्स ने उठाया हैरतअंगेज जोखिम

Story 1

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: छठ पर डेढ़ दिन की छुट्टी, पूर्वांचल के लोगों को तोहफा!

Story 1

नीतीश कुमार का अजीब व्यवहार: महिला को पहनाई माला, तेजस्वी ने उठाए स्वास्थ्य पर सवाल

Story 1

सोशल मीडिया पर इस वायरल मेट्रो की तस्वीर ने मचाई धूम, क्या आप जानते हैं ये किस शहर की है?

Story 1

इतना कॉन्फिडेंस! खाई में छलांग लगाते शख्स का वीडियो वायरल, देखकर छूट जाएगा पसीना