दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पहली बार छठ पूजा के लिए डेढ़ दिन की छुट्टी घोषित की गई है। 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से दिल्ली सरकार के सभी सरकारी दफ्तर बंद हो जाएंगे। 28 अक्टूबर को पूरे दिन दिल्ली सरकार में छुट्टी रहेगी। आमतौर पर दिल्ली में छठ के लिए सिर्फ एक दिन की छुट्टी होती थी, जिसे सरकार ने बढ़ाकर डेढ़ दिन कर दिया है।
इस फैसले को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली में लगभग 5 लाख पूर्वांचल के लोग हैं जो वोट डालने बिहार जाते हैं। पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोगों ने बीजेपी को वोट दिया था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इस बार छठ पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा, जैसे कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव मनाया गया था। दिल्ली सरकार इसके लिए तैयारी कर रही है। वर्षों से यमुना घाट पर छठ पूजा बंद थी, लेकिन पिछली सरकार खुद छठ पर्व नहीं मनाती थी, जिसे अब हमारी सरकार ने हटा दिया है। पल्ला से लेकर कालिंदी तक 17 पॉइंट्स पर मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ कई किलोमीटर लंबे हैं।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि 2021 में जो लोग यमुना जी पर छठ मनाने गए थे, उनके खिलाफ उस समय की आप सरकार ने एफआईआर दर्ज की थी। अब हमारी सरकार उन सभी मामलों को वापस लेगी। पिछली बार शहर के अंदर केवल 929 जगहों पर छठ मनाई गई थी, लेकिन इस बार 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। सरकार इन जगहों पर सभी सुविधाएं देगी। हर जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट जरूर बनाया जाएगा। छठ व्रतियों के लिए स्वागत गेट बनाए जाएंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, और आज से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा मनाने की इच्छा रखने वाले कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसे अब मुख्यमंत्री ने वापस लेने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विभिन्न घाटों का निरीक्षण भी कर रही हैं। दिल्ली सरकार इस साल ऐतिहासिक छठ पूजा समारोह के लिए तैयार है।
साल 2021 जो लोग यमुना जी पर छठ मनाने गए थे, उनके खिलाफ उस समय की AAP सरकार ने एफआईआर दर्ज की थी।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) October 22, 2025
ऐसी जितनी भी एफआईआर और शिकायतें दर्ज की गई थीं, हमारी सरकार उन सभी मामलों को वापस लेगी।
मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha pic.twitter.com/M10gtmPYAi
बल्ले-बल्ले पर भाभी के ठुमकों ने जीता लोगों का दिल, वायरल हुआ वीडियो
उम्मीदवारी रद्द होने पर फूट-फूट कर रोईं RJD नेता श्वेता सुमन, अदालत जाने की बात कही
हिंद-प्रशांत में भारत-जापान का शक्ति प्रदर्शन: INS सह्याद्रि योकोसुका पहुंचा!
कीचड़ में मंत्री, हाथों में फावड़ा: छठ पूजा से पहले घाट की सफाई में जुटे सिरसा
ऑनलाइन कर जल्दी, निकाल: ट्रेन में किन्नर की जबरन वसूली, वीडियो वायरल
आयरलैंड में आक्रोश: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद भड़की हिंसा, पुलिस हेलिकॉप्टर पर लेजर से हमला
बच्चों तक तो ठीक था, अब कुत्तों को भी स्मार्टफोन का बुखार!
लोहे का जिगर! ट्रैक्टर के नीचे दबकर भी ज़िंदा, वीडियो देख लोग दंग
कांतारा चैप्टर 1: एक महीने में दूसरी बार सिनेमाघरों में, हॉलीवुड को देगी टक्कर!
दिल्ली के प्रदूषण पर AAP और बीजेपी में घमासान: सिरसा के बयान पर भारद्वाज का पलटवार