भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर एक एपिक महाभारत बनाई गई है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में एआई का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।
यह सीरीज प्रमाण है कि कैसे ऋषि वेद व्यास के महाभारत जैसे महाकाव्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके दर्शकों के नए युग के लिए फिर से स्क्रीन पर उतारा जा सकता है। यह तकनीक प्राचीन कथाओं में अद्भुद पैमाने और भावनात्मक गहराई के साथ जीवन फूंकने में मदद करती है, जिससे मनोरंजन का एक अलग अनुभव मिलता है।
ट्रेलर में एआई से तैयार किए गए बेहतरीन सेट हैं। कैरेक्टर से लेकर भव्य महल और युद्ध तक सबकुछ एआई से बनाया गया है। सीरीज में बोले गए डायलॉग भी शानदार लग रहे हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने महाभारत का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि यह 25 अक्टूबर, 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
महाभारत: एक धर्मयुद्ध के साथ जियोस्टार ने भारतीय मनोरंजन के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत की गहराई को भविष्य की संभावनाओं के साथ जोड़ा गया है।
यह सीरीज पौराणिक कथा को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ जोड़कर बनाई गई है, जो दिखाती है कि तकनीक कई संभावनाओं की दुनिया खोलती है।
जियो हॉटस्टार के एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट के सीईओ ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि हम अपने दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करते हैं। यह अनुभव अलग होगा क्योंकि यह नई तकनीक के साथ बनाया गया है। महाभारत एक महाकाव्य और एआई का संगम है जो परंपरा और भविष्य के बीच एक पुल का काम करेगी।
MAHABHARAT: EK DHARMAYUDH – THE AI-POWERED SERIES ARRIVES NEXT WEEK ON JIOHOTSTAR & STAR PLUS... #JioStar and #CollectiveMediaNetwork have partnered to present a mythological web series – #Mahabharat: Ek Dharmayudh.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2025
Streaming from 25 Oct 2025 on #JioHotstar and premiering on… pic.twitter.com/ctqrWXvQl0
गुजरात के साबरकांठा में मंदिर विवाद ने लिया हिंसक रूप, वाहनों में आग, तोड़फोड़
सरेआम चुहिया का अपहरण! चूहे ने डिब्बे में खींचा, वीडियो वायरल
ट्रंप का दावा: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान पर हमला, युद्ध सुलझाने का शौक
दीये-मोमबत्ती पर खर्चा क्यों? अयोध्या दीपोत्सव पर अखिलेश के बयान से बवाल
दीवाली पर सोनपापड़ी का जलवा बरकरार, जानिए क्यों और कैसे है ये खास
बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सराहा साय सरकार को, पर श्रेय लेने से भी नहीं चूके
ढाका हवाई अड्डे पर भीषण आग, सभी उड़ानें रद्द, अफरा-तफरी का माहौल
फोन में मशगूल महिला की बाल-बाल बची जान, सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन!
दार्जिलिंग: भाजपा सांसद राजू बिष्ट के काफिले पर हमला, गाड़ी का शीशा टूटा