मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नीमच में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की सुंदर कॉलोनी का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने 348 परिवारों को गृह प्रवेश कराया और धनतेरस के दिन मिले नए आवास और पंच दिवसीय दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपना घर हर किसी का सपना होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 4 करोड़ से अधिक लोगों को उनका मकान बनाकर दिया है। उनका खुद का कोई घर नहीं है, लेकिन देश के सभी नागरिकों को मकान देना उन्होंने अपना लक्ष्य तय किया है।
आज नीमच के 348 परिवार अपने सालों पुराने सपने को हकीकत में बदलते देख रहे हैं। यह दिवाली उनके जीवन की सबसे सुंदर दीपावली बनकर आई है, क्योंकि इस बार सभी अपने घर में दिवाली मनाएंगे।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि जब गरीब का घर रोशन होता है, तभी देश में सच्ची दीपावली होती है। मध्यप्रदेश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। लक्ष्मी-गणेश की कृपा से मध्यप्रदेश जन-कल्याण और विकास की दीपावली मना रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी नीयत साफ है, हमारी नीतियां गरीबों को सशक्त करने की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 योजना के तहत हम 10 लाख आवास बनाएंगे और इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नीमच जिले में 134 करोड़ की लागत से पीएम आवास के 348 घरों की चाबियां सौंपी जा रही हैं, जिसमें 144 मकान EWS के, 144 मकान LIG और 60 मकान MIG के शामिल हैं। साथ ही 33 कमर्शियल प्लॉट भी हैं। यह सिर्फ मकान नहीं, बल्कि एक पूरा परिसर विकसित हो रहा है।
यहां चमचमाती सड़कें, व्यवस्थित नालियां, ओवरहेड टैंक और सीवरेज पंपिंग स्टेशन की व्यवस्था की गई है। स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा के लिए गेट और बाउंड्री वॉल बनाई गई हैं। बच्चों के खेलने के लिए पार्क की स्थापना की गई है। कैंपस में हेल्थ केयर सेंटर, बस स्टॉप और फायर सुविधा भी है। स्कूल बनाने के लिए भूमि भी आरक्षित की गई है।
डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत अब तक 49 लाख से अधिक परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हुआ है। 40 लाख से अधिक ग्रामीण और 8 लाख से अधिक शहरी परिवारों को अपनी छत मिली है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि नीमच में बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज बनेगा और हवाई सेवाओं से भी जोड़ा जाएगा। भादवा माता मंदिर के विकास के लिए भी सभी प्रयास किए जा रहे हैं। लाडली बहनों को भाईदूज से 250 रुपये अलग से दिए जाएंगे। किसानों को भावांतर योजना का उपहार दिया गया है और सरकार अब कोदो-कुटकी का उपार्जन भी करेगी।
डॉ. यादव ने नव गृह प्रवेश करने वाले सभी हितग्राहियों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
*पूरा हुआ अपने घर का सपना
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 18, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित, समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से #नीमच जिले में आयोजित कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित घरों का लोकार्पण कर हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर… pic.twitter.com/Nmr8a97L10
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 3 क्रिकेटरों की मौत, क्रिकेट सीरीज रद्द
TMC सांसद यूसुफ पठान की अदीना मस्जिद तस्वीरें: विवाद और ट्रोलिंग, BJP का आदिनाथ मंदिर दावा
रफ़्तार का कहर: रांची में XUV हवा में लटकी, बाल-बाल बची जान
इतनी भी क्या जल्दी थी दीदी! स्कूटर बना रॉकेट, दीवार में हुई क्रैश लैंडिंग
रोहित-विराट से कोई मतभेद नहीं, नई शुरुआत करेंगे: कप्तान शुभमन गिल
बिहार चुनाव 2025: चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन? चिराग पासवान का बड़ा बयान
रोहित शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क: वनडे में कौन किस पर भारी?
ट्रम्प ने बर्बाद कर दिया! एनविडिया की चीन में 95% बाजार हिस्सेदारी हुई शून्य
टैरिफ युद्ध के बीच ट्रंप ने चीन को बताया लुटेरा , समझौते पर दिया अहम बयान
गुजरात: साबरकंठा में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 30 से ज्यादा गाड़ियां खाक, 10 घायल