ट्रंप का दावा: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, कांग्रेस का फूटा गुस्सा
News Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि भारत अब और तेल नहीं खरीदेगा, बल्कि इसे और कम करेगा।

ट्रंप का यह बयान तब आया है, जब कुछ घंटे पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनके पहले किए गए दावे का खंडन किया था।

ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी भड़क गई है। कांग्रेस का कहना है कि ट्रंप हमारे लिए निर्णय ले रहे हैं, जो देश का अपमान है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की मेजबानी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा की जा रही रूसी तेल खरीद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, भारत अब रूस से तेल नहीं करेगा। वह धीरे-धीरे इसे कम करेंगे। वह पहले ही इसे कम कर चुके हैं। वह इसे पूरी तरह से कम कर देंगे। वह 38 प्रतिशत तेल खरीदते थें, अब वह ऐसा नहीं करेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने ट्रंप के इस बयान की वीडियो साझा करते हुए लिखा, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के सामने भारत की ओर से फैसला ले लिया है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। आखिर नरेंद्र मोदी ने भारत के फैसले लेने का हक ट्रंप को क्यों दे दिया है? सीजफायर से लेकर तेल ना खरीदने का फैसला ट्रंप क्यों ले रहे हैं? यह देश का अपमान है।

ट्रंप लगातार इस बात को बढ़ावा दे रहे हैं कि भारत ने रूसी तेल की खरीद को कम कर दिया है। हालांकि भारत ने हमेशा इस दावे को खारिज कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने अक्टूबर में रूसी तेल खरीद को बढ़ाया है। त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रिफाइनरियां पूरी तरह से काम पर लौट आई हैं।

जून में भारत ने रूस से करीब 20 लाख बैरल तेल प्रतिदिन खरीदा था, जो कि मांग में कमी की वजह से सितंबर में 16 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया था। हालांकि अक्टूबर में यह वापस से 18 लाख प्रति बैरल हो गया है।

ये आंकड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15 अक्टूबर के उस बयान से पहले के हैं जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूसी कच्चे तेल के आयात को रोकने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बातचीत की जानकारी नहीं है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जंगल में महिला की फोटो खींचते समय पीछे आ बैठा चीता, देखकर दंग रह जाएंगे आप!

Story 1

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव 25 करोड़ की संपत्ति के मालिक, राजद उम्मीदवार ने हलफनामे में किया खुलासा

Story 1

महागठबंधन क्यों नहीं तय कर पा रहे उम्मीदवार, बीजेपी नेता ने बताई वजह

Story 1

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी के खिलाफ शरद यादव के बेटे का मोर्चा, हम झाल बजाने नहीं आए

Story 1

पहले कूड़ेदान से अटैक, फिर बेल्टें चलीं: वंदे भारत में पैंट्री कर्मियों की ज़बरदस्त लड़ाई!

Story 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पिछड़ा वर्ग समाज भवन का भूमिपूजन

Story 1

इतनी भी क्या जल्दी! स्कूटी को बना दिया रॉकेट, कार पर चढ़ा दी, हंसी नहीं रुकेगी!

Story 1

स्टार प्रचारकों की सूची में 20 या 40 से ज़्यादा नाम क्यों नहीं?

Story 1

चीनी सेना में भूचाल: जनरल स्तर के अफसर पर भी गिरी गाज, भ्रष्टाचार में 9 सैन्य अधिकारी बर्खास्त

Story 1

बिहार आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा