हमारे राम नाटक से खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज, 12 दिन कला से सराबोर होगा नागपुर
News Image

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की परिकल्पना से शुरू हुआ खासदार सांस्कृतिक महोत्सव इस वर्ष आशुतोष राणा के हमारे राम नाटक से शुरू होगा।

7 नवंबर को महोत्सव का उद्घाटन गोविंद गिरी महाराज और पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में क्रीड़ा चौक स्थित ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्रांगण में होगा।

गडकरी ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य शहर में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ाना, कलाकारों को प्रोत्साहन देना, और मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देना है।

यह महोत्सव पूरे देश की विविध संस्कृति और कलाओं को एक मंच पर लाकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत को साकार करने का प्रयास करता है।

पिछले वर्ष प्रत्यक्ष और सोशल मीडिया के माध्यम से 1.5 करोड़ लोगों ने महोत्सव के आयोजनों को देखा था। हजारों बच्चों के एकत्र गीता पठन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

इस वर्ष 7 से 18 नवंबर तक 12 दिन विविध आयोजन होंगे, जिसमें सुबह भक्ति महोत्सव और शाम को सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

8 नवंबर की शाम विशाल मिश्रा लाइव इन कंसर्ट, 9 को फ्यूजन, 10 को राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की जीवन गाथा पर संगीतमय कार्यक्रम, 11 नवंबर को महाराष्ट्राची हास्य जत्रा, और 12 को अखिल सचदेवा का लाइव इन कंसर्ट होगा।

13 नवंबर को संस्कार भारती का मिट्टी के रंग , 14 को रेखा भारद्वाज व विशाल भारद्वाज का लाइव इन कंसर्ट, 15 को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

16 नवंबर को श्रेया घोषाल कंसर्ट, 17 को शंकर महादेवन का संघगीत और 18 नवंबर को अजय-अतुल लाइन इन कांसर्ट का आनंद शहर के श्रोता उठा सकेंगे।

महोत्सव का आनंद लेने के लिए क्यूआर कोड से पास उपलब्ध होंगे। विज्ञापन, होर्डिंग्स आदि में क्यूआर कोड को स्कैन कर उस दिन का पास प्राप्त किया जा सकेगा। इसके साथ ही www.khasdarmahotsav.com वेबसाइट शुरू की जाएगी, जिसमें मुफ्त पास उपलब्ध होंगे।

8 से 17 नवंबर तक रोज सुबह जागर भक्तिचा कार्यक्रम के तहत सुबह 7 से 8.30 बजे तक भगवद्गीता, श्रीराम रक्षा व मारूती स्तोत्र पठन, शिव महिमा स्तोत्र पठन सहित विविध स्तोत्र पठन होंगे।

नागपुर में 18 अक्टूबर को दिवाली पहाट का आयोजन होगा, जिसमें मकरंद अनासपुरे-बेला शेंडे जैसे दिग्गज मनोरंजन करेंगे।

गडकरी ने शहर में 1 लाख क्षमता वाला स्टेडियम बनाने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि नागपुर के चारों दिशाओं में 4 पुलअप स्टेडियम हों और 1 लाख लोग खेलें और सांस्कृतिक महोत्सव भी हो। यशवंत स्टेडियम का भी नवीनीकरण किया जाएगा। रेडिसन होटल के बाजू में 7 मंजिला इमारत बन रही है जिसमें बड़ा सांस्कृतिक हाल होगा, जिसमें 700 सीट क्षमता वाला थिएटर भी होगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

किसानों की काली दिवाली: शरद पवार गुट ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, किया एक दिवसीय अनशन

Story 1

दिवाली 2025: दिल्ली-एनसीआर में भीषण ट्रैफिक जाम, ITO से गुरुग्राम तक गाड़ियों की रफ़्तार पर लगा ब्रेक

Story 1

टैरिफ युद्ध के बीच ट्रंप ने चीन को बताया लुटेरा , समझौते पर दिया अहम बयान

Story 1

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव लड़ेंगे छपरा से चुनाव, लालू ने दिया RJD का टिकट

Story 1

मिलने से रोका, धमकाया! राहुल गांधी हरिओम के परिवार से मिले, मां फफक कर रोई

Story 1

यूपी में छात्रवृत्ति का वितरण शुरू, 5 लाख ओबीसी छात्रों को मिला लाभ!

Story 1

इतनी भी क्या जल्दी! स्कूटी को बना दिया रॉकेट, कार पर चढ़ा दी, हंसी नहीं रुकेगी!

Story 1

क्या महिला विश्व कप 2025 से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया? सेमीफाइनल का गणित समझिए

Story 1

मैडम जी ने क्लास में छात्र संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Story 1

लाल आतंक का अंत? 210 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, 153 हथियार बरामद