डॉ. हरिनी अमरसूर्या, श्रीलंका की प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचीं। यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग, पर हो रही है। वह तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं।
शुक्रवार शाम को श्रीलंकाई प्रधानमंत्री एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में शामिल होंगी, जहां वे अपने विचार रखेंगी। पीएम हरिनी अमरसूर्या ने कहा, मैं एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में शिरकत करने को लेकर उत्साहित हूं। यहां अपने विचार रखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
गुरुवार को भारत आने के बाद उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री @Dr_HariniA से मिलकर खुशी हुई। आज सुबह दिल्ली में श्रीलंका की प्रधानमंत्री के साथ बैठक हुई। श्रीलंका को भारत के लगातार समर्थन, शिक्षा और क्षमता निर्माण में हमारे सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
अपनी यात्रा के पहले दिन वे नीति आयोग भी गईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के अपने पूर्व संस्थान हिंदू कॉलेज का दौरा भी किया। वहां श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने हिंदू कॉलेज में पौधारोपण किया।
उन्होंने डीयू के छात्रों से कहा, कठिन सवाल पूछें, धारणाओं को चुनौती दें। शिक्षा और सहानुभूति की भावना साथ-साथ चलनी चाहिए, करुणा के बिना बुद्धिमत्ता अधूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र कोई तमाशा देखने की चीज नहीं है, इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। भारत और श्रीलंका सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक संबंधों से बंधे हैं तथा श्रीलंका की यात्रा में भारत एक अभिन्न साझेदार है। घर और कार्यालय में या देशों के बीच हमेशा पुल बनाएं, बाधाएं न खड़ी करें।
पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। अमरसूर्या 16 से 18 अक्टूबर तक भारत में रहेंगी। इस दौरान वह वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं से मिलकर प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा करेंगी।
पीएम हरिनी अमरसूर्या अपनी यात्रा के दौरान नई दिल्ली में एनडीटीवी और चिंतन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में मुख्य भाषण देंगी।
प्रधानमंत्री अमरसूर्या श्रीलंका में शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह शिक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और नीति आयोग का दौरा करेंगी।
Pleased to meet PM @Dr_HariniA of Sri Lanka this morning in Delhi.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 16, 2025
Discussed India’s continued support to Sri Lanka and strengthening our cooperation in education & capacity building.
🇮🇳🇱🇰 pic.twitter.com/gjW48uoW0O
फैक्ट चेक: क्या भारत ने पैसे देकर अफ़ग़ानों को पाकिस्तान से लड़ने के लिए उकसाया? वायरल वीडियो का सच
हिन्दुस्तान को नक्शे से... तालिबान से पिटे मुनीर, भारत को परमाणु हमले की धमकी!
ट्रंप का दावा: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, कांग्रेस का फूटा गुस्सा
अफ़ग़ानिस्तान में क्रिकेटरों की हत्या से आक्रोश, राशिद ख़ान और नायब ने पाकिस्तान को ठहराया ज़िम्मेदार
धर्मगुरुओं का रण: नोएडा में सनातनी क्रिकेट लीग में बाबा आमने-सामने!
बिहार में महागठबंधन का अनोखा दांव: 5 सीटों पर राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने!
OMG! ढलान पर फंसे नन्हे गजराज, मां बनी ढाल - दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
एलसीए तेजस मार्क-1ए: पहली उड़ान से दुश्मनों में मची खलबली!
केबीसी में ओवरकॉन्फिडेंस दिखाने वाले बच्चे पर अमिताभ बच्चन का संदेश: खरगोश-कछुए की सीख याद रखना
बुजुर्गों की दिवाली: पेंशन में ₹200 की बढ़ोतरी, जानिए अब खाते में कितना आएगा!